{"_id":"68a8b36319d2c2e04201209a","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-tractor-trolley-loaded-with-straw-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-139010-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा बाइक सवार की मौत
Fri, 22 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाखल थाना में पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद ग्राम वासी। संवाद
जाखल। वीरवार देर रात गांव चांदपुरा में पंजाब बॉर्डर के पास स्थित सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक अपने गांव चांदपुरा लौट रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक तूड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को टोहाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गांव चांदपुरा निवासी अमरीक सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ फौजी (19) पंजाब के मानसा जिले के गांव कुलरिया में शीशों की दुकान पर काम करता था।
वह रोजाना बाइक से आवागमन करता था। वीरवार रात को भी वह अपना काम निपटा कर घर लौट रहा था। जैसे ही गांव चांदपुरा के पास कुलरिया रोड पर पहुंचा तो तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि मृतक के पिता अमरीक सिंह की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी बीर सिंह, निवासी गांव कुलरियां, जिला मानसा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।
-- --
दो भाइयों में बड़ा था हरप्रीत सिंह
मृतक के पिता अमरीक सिंह के अनुसार उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। इनमें हरप्रीत सिंह बड़ा था। अमरीक सिंह खुद रेहड़ी लगाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते हरप्रीत रोजाना गांव से पांच किलोमीटर दूर पंजाब के गांव कुलरिया में दुकान पर काम करता था।