फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna became the winner in Haryana Olympic State Championship Football

Fatehabad News: हरियाणा ओलंपिक स्टेट चैंपियनशिप फुटबाल में भूना बना विजेता

Sun, 09 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhuna became the winner in Haryana Olympic State Championship Football
भूना। करनाल में स्टेट चैंपियनशिप जीतने के बाद मेडल और पुरस्कार के साथ फतेहाबाद की टीम के खिलाड़
भूना। हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित फुटबाल स्टेट चैंपियनशिप में भूना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। करनाल में खेले गए रोमांचक फाइनल में फतेहाबाद (भूना) की टीम ने झज्जर को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित कर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हो पाया, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। भूना के खिलाड़ियों ने निर्णायक गोल दाग जीत हासिल की। कोच जसमेर सिंह श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता में फतेहाबाद टीम ने पहले मैच में कैथल को 7-1 से हराकर शानदार आगाज किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सिरसा के साथ होना था, लेकिन टीम के न पहुंचने पर फतेहाबाद ने कैथल से फिर से मुकाबला खेला और 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में करनाल के खिलाफ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भूना के खिलाड़ियों ने 9-8 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भूना टीम ने झज्जर का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया और निर्धारित समय तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में भूना के खिलाड़ियों ने संयम और आत्मविश्वास के दम पर 4-2 से जीत दर्ज की। टीम के कप्तान मनदीप सिंह वर्मा ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के आपसी तालमेल और अनुशासन के कारण ही यह सफलता संभव हुई।

टीम की इस जीत पर जिला खेल अधिकारी विष्णु दास, कोच जसमेर सिंह श्योराण, कोच महेंद्र मेहरा, नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, जिला फुटबॉल संघ के प्रधान जयदीप बराला, उप प्रधान जोगिंदर पाल लीखा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed