फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bhroon ling examine, dalal caught, health department

पंजाब में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह की महिला दलाल को 27 हजार रुपये के साथ पकड़ा

Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
bhroon ling examine, dalal caught, health department
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब के धूरी-मलेरकोटला रोड पर गांव बसौर में छापा मारकर गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गिरोह में शामिल बिचौलिया महिला को 27 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। हालांकि भ्रूण लिंग जांच करने वाला डॉक्टर टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। डॉक्टर गाड़ी के अंदर ही अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। मामले में स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने रतिया थाना में आरोपी पंजाब के अहमदगढ़ निवासी डॉक्टर मलकीत सिंह और बिचौलिया रतिया निवासी कर्मजीत कौर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सिरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहाबाद में अवैध रूप से लिंग जांच का काम चल रहा है। सिरसा स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद सिविल सर्जन डॉ. वीरेश को मामले की सूचना दी। सिविल सर्जन ने टीम का गठन किया। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. गिरीश को शामिल किया गया। इसके अलावा सिरसा स्वास्थ्य विभाग से भी अधिकारी टीम में शामिल हुए। टीम ने डिकोय मरीज बनाकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह में शामिल बिचौलिया महिला के पास भेजा। महिला ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 27 हजार रुपये मांगे और सोमवार को रतिया में घग्गर पुल के पास बुलाया। डिकोय महिला मरीज सुबह घग्गर पुल के पास पहुंची। यहां पर बिचौलिया आरोपी महिला कर्मजीत कौर मिली। महिला ने भ्रूण लिंग जांच की एवज में 27 हजार रुपये ले लिए और डिकोय मरीज को साथ लेकर पंजाब की तरफ चल पड़ी। आरोपी महिला पंजाब के भीखी व संगरूर के रास्ते धूरी-मलेरकोटला रोड पर गांव बसौर के पास ले आई। यहां कर्मजीत कौर ने डिकोय मरीज के साथ आए व्यक्ति को गाड़ी से नीचे उतार दिया। इस दौरान एक गाड़ी आई और और उसके चालक ने गाड़ी में डिकोय गर्भवती के पेट का अल्ट्रासाउंड किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को आते देख अल्ट्रासाउंड करने वाला चालक अपनी गाड़ी को भगा ले गया। टीम ने मौके पर आरोपी दलाल कर्मजीत कौर से 27 हजार नकदी बरामद कर ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अल्ट्रासाउंड करने वाले चालक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है जिसे 2018 में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

वर्जन--
स्वास्थ्य विभाग सिरसा से हमें सूचना मिली थी कि रतिया में एक महिला भ्रूण लिंग जांच करवाने का काम करती है। इसके बाद टीम का गठन किया गया। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. गिरीश को शामिल किया गया। फतेहाबाद और सिरसा की संयुक्त टीम ने 27 हजार रुपये के साथ भ्रूण लिंग जांच करवाने के नाम पर रुपये लेने वाली महिला को काबू कर लिया है। गाड़ी में अल्ट्रासाउंड करने वाला आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। मामले में रतिया थाना में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed