फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhattukalan railway station will be rejuvenated, Prime Minister will lay the foundation stone today

Fatehabad News: भट्टूकलां रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, प्रधानमंत्री आज करेंगे शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhattukalan railway station will be rejuvenated, Prime Minister will lay the foundation stone today
भट्टू कलां में अमृत भारत रेलवे स्टेशन के शिलान्यास को लेकर की गई तैयारियां।
भट्टू कलां। भट्टू रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चअुल माध्यम से जुड़ेंगे जबकि स्टेशन पर होने वाले समारोह में सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होंगे। रविवार देर शाम तक कार्यक्रम की तैयारियां चलती रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीकानेर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाला भट्टू कलां रेलवे स्टेशन फतेहाबाद जिला मुख्यालय का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इसके कायाकल्प की मांग लंबे समय से चल रही थी। अब इस रेलवे स्टेशन काे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत केंद्र सरकार आधुनिक रूप देकर विकसित करेगी। भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर 12.36 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन लोहारू, हांसी, मंडी आदमपुर, कालांवाली स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। भट्टू कलां सहित इन स्टेशनों पर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार करना, आने व जाने के अलग-अलग द्वार, पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान विकसित करना, हरित पट्टी का निर्माण, वेटिंग हॉल, स्टेशन के मुख्य भाग का सुधार, रिटायरिंग रूम, टायलेट ब्लॉक का सुधार, यात्री सूचना प्रणाली और फर्नीचर में सुधार जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट, टीवी तथा बड़े स्पीकर लगाने के काम भी इस योजना के तहत पूरे किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक वासुदेव भगत ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed