फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bhajpa is behaving like ileterate party, said deependra

अहंकारी और अज्ञानी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र

Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
यह बात रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहे। दीपेन्द्र रतिया में पूर्व विधायक जरनैल सिंह के आवास पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के सांसद राजीव सादर, पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश चौधरी भी रतिया पहुंचे।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने खट्टर सरकार पर उनकी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि सरकार की अज्ञानता और अहंकार का प्रमाण है कि पंचायती चुनावों के लिए शैक्षणिक योग्यता का जो मापदंड रखा है, वो प्रदेश के लाखों ग्रामीणों के साथ धोखा है।
विज्ञापन


इससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक वर्ग चाहे वो किसान, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी हो, सभी सरकार की नीतियों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर प्रदेश में आज चुनाव हो तो भाजपा को तीन से भी ज्यादा सीटें नसीब नहीं हो पाएंगी। दीपेंद्र ने कहा कि फसल के दाम हुड्डा सरकार के मुकाबले तीन गुणा कम हो गए हैं।

ऊपर से साढे़ चौदह सौ रुपये धान की फसल का जो मूल्य निर्धारित किया गया है, मंडियों में अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते किसानों को समर्थन मूल्य साढे़ चौदह सौ नहीं बल्कि तेरह सौ के करीब ही मिल पाता है।

इस अवसर पर विधायक जरनैल सिंह व उनके समर्थकों सहित समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने दीपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद साथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस मौके पर पूर्व विधायक जरनैल सिंह, बलदेव महमदकी, दर्शन गिल, राजन सिंह, सुरेश झांब, हरचरण धालीवाल, अंग्रेज सिंह, बलविंद्र खोखर, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed