Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No more trips to Panchkula; bills will now be cleared within the district

Fatehabad News: पंचकूला के चक्कर खत्म अब जिले में पास होंगे बिल

Wed, 25 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
No more trips to Panchkula; bills will now be cleared within the district
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल मेंगर्भवती की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी 
फतेहाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले 450 कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के वेंडरों को अब भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एसएनए स्पर्श पोर्टल की डीडी पावर अब जिले को मिल गई है। इससे जिले के अधिकारियों को बिल पास करवाने के लिए पंचकूला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अब जिले में ही भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिलने वाली राशि के भुगतान में तेजी आने की उम्मीद है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों की डीडी पावर पंचकूला मुख्यालय में केंद्रीकृत थी। ऐसे में जिलों से भेजे जाने वाले बिलों को स्वीकृति मिलने में काफी समय लग जाता था। इसका असर एनएचएम कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ रहा था। कई बार कर्मचारियों को दो से तीन महीने तक वेतन का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, दवाइयां के वेंडरों सहित अन्य आपूर्तिकर्ताओं के बिल भी लंबित रहते थे।
विज्ञापन

भुगतान में देरी का असर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी पड़ रहा था। नसबंदी करवाने वाले लाभार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को दी जाने वाली सहायता राशि के भुगतान में भी देरी हो रही थी। अब जिले को डीडी पावर मिलने से इन सभी भुगतान प्रक्रियाओं में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. भरत सहारण ने बताया कि एसएनए स्पर्श पोर्टल की डीडी पावर अब जिले को मिल गई है। पहले बिलों को पास करवाने के लिए पंचकूला मुख्यालय भेजना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया में देरी होती थी। अब जिले में ही यह कार्य होने से भुगतान में तेजी आएगी और कर्मचारियों के साथ-साथ वेंडरों को भी राहत मिलेगी।

दो दिन देरी से लगा शिविर

नागरिक अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ और जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने जांच के बाद हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को चिह्नित किया। शिविर पहले 23 नवंबर को लगना था लेकिन नर्सिंग ऑफिसर की हड़ताल के एलान के चलते शिविर टाल दिया गया था। इधर अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए भी शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed