फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Be careful when booking tickets online; you may be scammed.

Fatehabad News: ऑनलाइन टिकट बुक करते समय सावधानी बरतें, हो सकती है ठगी

Thu, 16 Oct 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Be careful when booking tickets online; you may be scammed.
फतेहाबाद । पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन, आईपीएस ने नागरिकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़े बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क करते हुए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें अपराधी रेलवे, बस, एयरलाइन या मूवी टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और एप बनाकर लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सुविधा के साथ जोखिम भी बढ़ा है। कई बार लोग लोकप्रिय वेबसाइटों के नाम से मिलती-जुलती फेक साइट्स या लिंक पर जाकर टिकट बुक करते हैं, जिनके जरिए धोखेबाज बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। एसपी जैन ने कहा कि इससे बचाव के लिए हमेशा टिकट बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित मोबाइल ऐप का ही प्रयोग करें। गूगल सर्च से मिले पहले लिंक पर क्लिक न करें, कई बार ये विज्ञापन फर्जी साइट्स होते हैं। किसी अज्ञात नंबर या सोशल मीडिया लिंक से मिले ऑफर या रिफंड कॉल पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed