फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bathinda, seven days, sen hours, fathebad

सात दिन, सात घंटे के लिए बाधित रहेगा जाखल-बठिंडा रूट

Wed, 05 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
bathinda, seven days, sen hours, fathebad
रुकी समर स्पेशल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
जाखल-बठिंडा ट्रैक पर 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 7 घंटों के लिए रेल आवागमन बांद रहेगा। रेलवे ने जाखल से बठिंडा के बीच दो जगहों पर अंडर पास बनाने का काम करने के लिए 7 घंटों तक यह रूट  ब्लॉक लिया है, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के किया जा सके।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार जाखल बठिंडा के बीच बरेटा के रेलवे फाटक नंबर 170 व 171 तथा मानसा एवं सदासिंह वाला के बीच फाटक संख्या 212 पर निर्माण कार्य होना है। सुबह 9 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 40 मिनट तक सात घंटे ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके अनुसार इन सात घंटों में इस रूट से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में बदलाव कर दिया गया है। बताया गया है कि दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली 54641 अप पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से जाखल तक आएगी व इसके आगे जाखल से फिरोजपुर के बीच में रद्द रहेगी। जबकि हिसार से वाया सिरसा, बठिंडा, जाखल होकर जींद तक जाने वाली 54044 पैसेंजर ट्रेन हिसार से बठिंडा तक ही चलेगी व बठिंडा से जींद के बीच में रद्द रहेगी। इसी कड़ी में फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली 54642 डाऊन पैसेंजर गाड़ी मानसा के सदासिंह वाला स्टेशन से दिल्ली के लिए 1 घंटा की देरी से चलेगी। जो आगे आकर जाखल में अपने समय से 1 घंटा लेट पहुंचेगी। वहीं निर्माण कार्य के कारण 14625 दिल्ली सरायरोहिल्ला से फिरोजपुर जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का रूट बदलकर जाखल के बाद वाया धूरी होते हुए बठिंडा जाएगी व बरेटा, बुढलाड़ा, मानसा, मोड़ के बीच रद्द रहेगी। रेलवे पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि जाखल बठिंडा के बीच एक सप्ताह के लिए कई गाड़ियों में फेरबदल किया गया है। जिसकी सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। यात्रियों को स्टेशन प्रशासन के माध्यम से भी इसके बारे में अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed