फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bath hobby 'Murderous'

नहाने का शौक बना ‘जानलेवा’

Tue, 03 Jun 2014 11:45 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 03 Jun 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन

 गर्मियों के दिनों में युवाओं को नहरों और तालाबों में नहाने का शौक भारी पड़ रहा है। नहर में नहाने के दौरान अनट्रेंड युवा जरा सी चूक से मौत का ग्रास बन रहे हैं। पिछले एक माह में ही एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले हो चुके हैं। जिले में इतनी मौत हो जाने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मौन है। न तो नहरों के किनारों पर गश्त की जा रही है और न ही चेतावनी भरे बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 ग्रामीणों क्षेत्रों में युवा गर्मी से बचने के लिए अपने साथियों के साथ नहरों पर नहाने चले जाते हैं। नहरों में पानी की गति तेज होने के कारण वे उसकी चपेट में आ जाते हैं। प्रशासन इस बात से भली-भांति परिचित है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। अभी पूरी गर्मी बाकी है। इस बीच यदि प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो न जाने कितने युवा नहर में डूबने से अपनी जान गंवा बैठेंगे।
विज्ञापन


 हालांकि नहरों पर नहाना प्रशासन के नजरिये से प्रतिबंधित है, लेकिन जिले में सभी छोटी-बड़ी नहरों पर रोजाना दोपहर को दर्जनों लड़के नहर पर साफ देखे जा सकते हैं। ऐसे में होने वाली मौतों का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए। मई माह में लगभग 15 युवा नहरों में डूबने से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन मात्र उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव को उनके परिजनों के हवाले कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आश्वासन देकर भूल गईं एसडीएम
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। एसडीएम शालिनी चेतल ने भी इसे एक गंभीर मुद्दा माना था। उन्होंने कहा था कि वह इस बात को अधिकारियों की होने वाली बैठक में रखेंगी, लेकिन शायद बैठक के दौरान वह इस मुद्दे को भूल गई और अब तक प्रशासन ने कोई नियम नहीं बनाए। यहां फिर वही सवाल उठता है कि यदि प्रशासन इस तरह लापरवाही बरतता रहा तो इन मौतों का जिम्मेदार किसे माना जाए।

 
नहरों पर गश्त हो तो रुक सकती हैं आत्महत्या
नहरों में डूबकर जान देने वालों की भी कमी नहीं है। यदि नहर के किनारों पर गश्त करवाई जाए तो डूबकर मरने वाले कई लोगों को बचाया जा सकता है।


पानी में डूबने से इनकी गई जान
11 मई को भाखड़ा नहर में दो बच्चे जिगर और भावुक के शव बरामद किए गए
12 मई को टोहाना के गांव दमकोरा से गुजरने वाली फतेहाबाद ब्रांच नहर से कमलेश देवी का शव बरामद किया
14 मई को भाखड़ा नहर से 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला
19 मई को फतेहाबाद ब्रांच नहर से एक शव बरामद किया गया
20 मई को टोहाना के गांव बलियाला निवासी एक ग्रंथी लखविंद्र सिंह की मौत नहर में डूबने से हुई
21 मई को बादलगढ़ निवासी अत्तरसेम की जिंदगी भी नहर के पानी के बहाव ने निगल ली
22 मई को ग्रंथी लखविंद्र की तलाश के दौरान गोताखोरों ने नहर से ही दो अज्ञात शव बरामद किए थे
28 मई को तलवाड़ी गांव के पास एक 19 वर्षीय युवती ने गांव की नहर में छलांग लगा दी थी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था
29 मई को रतिया के गांव भूंदड़वास निवासी दो युवक नहर में नहाते समय पानी के बहाव में बह गए और मौत के मुंह में चले गए
31 मई को भट्टूृकलां के गांव ढ़ाबीकलां में बने एक जलघर में डूबने से 24 वर्षीय मंगल सिंह की मौत हो गई
01 जून को गांव भोड़ाहोशनाक में सिद्ध मुख नहर में डूबने से 23 वर्षीय विशाल की मौत हो गई थी
02 जून को दरियापुर के जलघर में डूबने से 20 वर्षीय युवक भी अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा।
 

कोट
नहरों की दीवार पर लिखवाया जाएगा कि इस नहर की गहराई इतनी है, यहां नहाना खतरनाक है। नहाते हुए पकड़े जाने पर दंड का प्रावधान भी है। इसके अलावा जिन गांवों में से बड़ी नहरें गुजरती हैं, उन गांवों में नहरी विभाग के एसडीओ को लेकर चेकिंग करने की योजना है। मैं अभी सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को फोन कर नहाने वाले युवकों पर कार्रवाई करने और बोर्ड लगाने की बात करती हूं।
- शालिनी चेतल, एसडीएम, फतेहाबाद

बड़ी नहरों पर हमने एहतियात के तौर पर बोर्ड लगवाए हुए हैं। नहाने के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं ह्रै।
- एसके जनेवा, कार्यकारी अभियंता, नहरी विभाग फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed