फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Batch numbers of liquor bottles are being erased and boxes are being sent from Punjab to Gujarat.

Fatehabad News: शराब की बोतलों से बैच नंबर मिटाकर पंजाब से गुजरात भेजी जा रहीं पेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Batch numbers of liquor bottles are being erased and boxes are being sent from Punjab to Gujarat.
फतेहाबाद। गांव अयाल्की के पास पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब और बीयर की पेटियों से भरे कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर में अंग्रेजी शराब की बोतलों से बैच नंबर मिटाकर सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि शराब को पंजाब से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 950 पेटियों में से अलग-अलग कंपनी की शराब की 7920 बोतलें और 6000 पव्वे व 3360 बीयर कैन बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक राजस्थान के दाता जिला संचौर निवासी दिनेश मांझू के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान निवासी दिनेश मांझू शराब तस्करी करता है और शुक्रवार को कंटेनर में भारी मात्रा में शराब भरकर पंजाब से गुजरात सप्लाई की जा रही है। टीम ने रतिया में गांव अयाल्की के पास नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान रतिया की तरफ से आ रहे कंटेनर के चालक ने टीम को देखकर वापस मोड़ने का प्रयास किया। टीम ने कंटेनर रुकवाकर चालक को काबू कर लिया।
विज्ञापन

चालक ने खुद की पहचान राजस्थान निवासी दिनेश के रूप में बताई। टीम ने जब कंटेनर खोलकर चेक किया तो अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पेटियों में भरी बोतलों से बैच नंबर मिटाया हुआ था। इसके अलावा टीम को बीयर की पेटियां मिलीं। पेटियों में भरी कैन पर से भी बैच नंबर मिटा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एवीटी स्टाफ ने कंटेनर में से शराब बरामद की है। मामला दर्ज कर लिया गया है फिलहाल जांच जारी है।
- सुरेंद्रा, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed