फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Barala and Babli walked together in the Tiranga Yatra, but did not talk to each other

Fatehabad News: तिरंगा यात्रा में साथ-साथ चले बराला व बबली, लेकिन एक-दूसरे से नहीं की बात

Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Barala and Babli walked together in the Tiranga Yatra, but did not talk to each other
कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे से नजर चुराकर बैठे सांसद सुभाष बराला व पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली।
टोहाना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सिरसा लोकसभा के कार्यक्रम संयोजक राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और टोहाना विधानसभा संयोजक पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों नेताओं ने मंच से एक-दूसरे का नाम तो लिया लेकिन आपस में न नजर मिलाई न ही बात की और यात्रा के दौरान भी एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा और मंच संचालन जगजीत हुड्डा ने किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। इस अभियान में हमारे जांबाज सैनिकों ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को कुछ ही घंटों में नेस्तनाबूद कर दिया। बुधवार को तीनों सेनाओं के सम्मान व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर शहीद चौक पर समापन हुआ। युवाओं, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों व सभी वर्गों ने जोश के साथ सैकड़ों नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र ध्वज लहराया। पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पहलगांव में जो निर्दोष लोगों की जान ली गई उसका ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत नेतृत्व और सेना के प्रमुखों ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति बनाई जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को घुटनों पर लाने के लिए मजबूर किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्डा, रमन मड़िया सहित बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed