फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bank officer said : There is no budget for chair and tants

बैंक अधिकारी बोले - नहीं है कुर्सी-टैंट के लिए बजट

Thu, 16 Apr 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bank officer said : There is no budget for chair and tants
कोरोना महामारी के बीच खाता धारकों को सुविधाएं देना बैंकों के लिए चुनौती बन गया है। महिलाओं के जन धन खातों में आई राशि ने ही बैंकों को परेशान कर दिया है। सामाजिक दूरी को लागू रखते हुए खाता धारकों को राशि का भुगतान करने का आरबीआई की तरफ से निर्देश जारी हुए हैं लेकिन सामाजिक दूरी को लागू करने और भीड़ को काबू करने में बैंक सफल नहीं हो रहे हैं। बैंकों के पास न सुरक्षा कर्मी है और न ही पूरे बैंक कर्मचारी हैं। अब बैंकों ने अपने स्तर पर व्यवस्था करने से इन्कार कर दिया है। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास न तो सुरक्षाकर्मी रखने की पावर है और न ही टेंट-कुर्सी की व्यवस्था करने के लिए बजट है। खुद की जेब से रुपये लगाकर व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन खुद व्यवस्था करें।
विज्ञापन

वहीं खातों में जल्द जारी होने वाली बुढ़ापा पेंशन को लेकर भी बैंक कर्मी चिंतित हो गए हैं। कैसे बुजुर्गों को पेंशन का भुगतान किया जाना है इसके लिए माथा पच्ची शुरू हो गई है। क्यों कि एक या दो दिन में खातों में राशि पहुंचने वाली है। इस राशि का भुगतान बैंकों में कैसे किया जाना है इसको लेकर प्लानिंग बनाई जा रही है। बैंक के उच्च अधिकारियों का कहना है कि पेंशन राशि को खाता सीरिज के मुताबिक जारी किया जा सकता है। इसके अलावा सरपंचों व पंचों के माध्यम से घर पर भी पेंशन पहुंचाने की प्लानिंग है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी हिदायत है कि अगर जरूरत नहीं है तो बैंक से राशि निकालने के लिए न दौडे़। तीन माह में कभी भी ये राशि निकाली जा सकती है।
विज्ञापन

ये है जिला में बैंकों की स्थिति
बैंक शाखा - 188
एटीएम - 102
बीसीए लोकेशन - 166
बैलेंस जांच के लिए बैंक न आएं, मोबाइल से करें चेक
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनिल मीणा ने सभी बैंकों निर्देश दिए हैं कि वह लोगों से अपील करें कि खाते में बैलेंस जांच के लिए बैंक में न आए और घर बैठकर मोबाइल से ही बैलेंस का पता लगाएं। खाते के साथ रजिस्टर्ड नंबर से खाते की राशि के बारे मे पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर डायल करके पता लगा सकते हैं खाते में राशि
बैंक नंबर
केनरा बैंक 09015483483
एसबीआई 09223766666
पीएनबी 18001802222
बैंक आफ महाराष्ट्र 9222281818
एक्सिस बैंक 1860004195555
पंजाब एंड सिंध बैंक 7039035156
यूको बैंक 9278792787
बैंक आफ इंडिया 9015135135
आईसीआईसीआई 18601207777
एचडीएफसी 18002703333
आईडीबीआई 18008431122
यस बैंक 9223920000
बुढ़ापा पेंशन को खाता सीरिज के मुताबिक जारी किया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंस जारी रखा जा सके। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। अभी तक मुख्यालय से कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं। आरबीआई की गाइडलाइन है कि जिला का प्रशासन बैंकों के बाहर व्यवस्था को लागू करवाएं। क्यों कि बैंकों के खुद के पास बजट नहीं होता है। - अनिल कुमार मीणा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक।

पेंशन जल्द खातों में जारी होने वाली है। विभाग की तरफ से बैंकों को जारी हो चुकी है। सामाजिक दूरी को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। क्यों कि पेंशन जारी होने के बाद बैंकों में भीड़ होने की संभावना रहेगी। इसे रोकना जरूरी है। वैसे 30 जून तक कभी भी पेंशन की राशि निकाली जा सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है। - इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed