फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bank employee died due to car hit bike in Fatehabad

Haryana News: फतेहाबाद में हादसा, कार की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत, गाड़ी छोड़ मौके से भागा आरोपी चालक

Mon, 24 Jun 2024 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:21 PM IST
सार

फतेहाबाद के रतिया पुल के पास फोरलेन पर एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक निजी बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
bank employee died due to car hit bike in Fatehabad
हादसे के बाद कार को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रतिया पुल के पास फोरलेन पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार चालक ने बाइक पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सुरेंद्र एक निजी बैंक का कर्मचारी था। वहीं, आरोपी कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लेकर मामले की जांच शुरू कर दीहै। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।         
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सिरसा के गांव जोगेवाला निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार फतेहाबाद के एक निजी बैंक में होम लोन शाखा में रिकवरी ऑफिसर के तौर पर काम तैनात था। सोमवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद से रतिया में रिकवरी करने के लिए जा रहा था। जब वह फोरलेन पर रतिया पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर कार पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुनानक पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 


कार के आगे लिखा है चेयरमैन 
घटना के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। इसके चलते कार सवार का पता नहीं लग पाया है। कार पर नंबर ऐलनाबाद का है और आगे चेयरमैन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बैंककर्मी की मौत हुई है। गाड़ी सवार लोग मौके से फरार हो गए हैं। गाड़ी ऐलनाबाद की बताई जा रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। 
-राधेश्याम, इंचार्ज, गुरुनानकपुरा चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed