{"_id":"66fd9ba8daeabe7b0705ef04","slug":"bal-ramlila-will-be-staged-in-government-schools-videos-will-be-shared-on-social-media-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123214-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में होगा बाल रामलीला का मंचन, वीडियो किए जाएंगे सोशल मीडिया पर शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरकारी स्कूलों में होगा बाल रामलीला का मंचन, वीडियो किए जाएंगे सोशल मीडिया पर शेयर
Thu, 03 Oct 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए शिक्षक
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल रामलीला का आयोजन करने जा रहा है। सरकारी स्कूलों के कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जाएगा और ये रामलीला के अलग-अलग पात्रों का किरदार निभाएंगे। जिले के 623 स्कूलों के करीब 37 हजार विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो विद्यार्थियों को निपुण रामलीला के दृश्यों के अभिनय का अभ्यास स्कूलों में 12 से लेकर 27 अक्तूबर तक करवाया जाएगा। इसके बाद 28 अक्तूबर को प्रत्येक स्कूल में निपुण रामलीला की आयोजन होगा। शिक्षकों को रामलीला मंचन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने होंगे।
-- -- --
पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की रहेगी अहम भूमिका
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को रामलीला के पांच छोटे दृश्य साझा किए है जो कि शिक्षकों को निपुण रामलीला के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में सहायता करेंगे। शिक्षक इन पांच दृश्यों में से किसी एक दृश्य को रोल प्ले के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक कक्षा छठी की बाल राम कथा की पुस्तक से भी पाठ चुन सकते हैं। विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश है कि कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं की तुलना में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों को बोलने के छोटे संवाद दिए जाएं।
विज्ञापन
-
विद्यार्थियों को पांच दृश्यों पर करना होगा मंचन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थियों को रामलीला मंचन के पांच दृश्यों पर मंचन करना होगा। शिक्षक खुद भी रामलीला से संबंधित दृश्य तैयार करके तैयारी करवा सकेंगे। बाल रामलीला मंचन के वीडियो को निपुण हरियाणा के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रदेश भर के स्कूलों से आई वीडियो में से बेहतर वीडियो का चयन किया जाएगा और उसे विभाग निपुण हरियाणा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शेयर करेगा।
-
जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
-
निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले विद्यार्थियों को पांच दृश्यों पर अभ्यास करवाया जाएगा। निपुण हरियाणा के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपने से बड़े और अन्य बच्चों से बातचीत करने, खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने और आत्मविश्वास से संवाद करने के अवसर दिए जाने की गतिविधियां भी शामिल है।
- धर्मपाल गोस्वामी, जिला कॉडिनेटर, एफएलएन।