फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bail petition of two accused of embezzling lakhs by making Aadhaar cards of the deceased cancelled.

Fatehabad News: मृतकों के आधार कार्ड बनवाकर लाखों हड़पने के दो आरोपियों की जमानत याचिका रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bail petition of two accused of embezzling lakhs by making Aadhaar cards of the deceased cancelled.
फतेहाबाद। कंपनी के साथ लाखों का फ्रॉड करने के मामले के दो आरोपियों की जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने जमानत याचिका रद्द कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में बजाज फाइनसर्व कंपनी के कर्मचारी गगनदीप सिंह की शिकायत पर 8 जून 2023 को रतिया के फाइव स्टार इंपोर्ट्स के मालिक धीरज कुमार, उसके कर्मचारी जगमीत सिंह निवासी कंवलगढ़, नरेंद्र निवासी रतिया व मुकेश निवासी भड़ौलांवाली के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में गगन दीप सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी का हिसार में कार्यालय है और कंपनी लोगों को लोन पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान व फर्नीचर उपलब्ध करवाती है। रतिया में धीरज कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर की दुकान है। धीरज कुमार से उनकी कंपनी का टाईअप था। धीरज कुमार उनकी कंपनी से लोन पर ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर का सामान उपलब्ध करवाता था। आरोप है कि इसके बाद धीरज कुमार ने अपने कारिंदे जगमीत सिंह के साथ मिलकर कंपनी से फ्रॉड करना शुरू कर दिया। यह लोग मृत लोगों या अन्य लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनके दस्तावेज कंपनी को जमा करवा देते थे। इसके बाद यह लोग लोगों को एलईडी व अन्य सामान दिखा देते थे, जबकि वह सामान देते नहीं थे और इसे अपने पास ही रख लेते थे। कंपनी से धीरज कुमार के खाते में सामान की पूरी राशि आ जाती थी।

इस खेल का पता तब चला, जब एक या दो किस्तों के भरने के बाद ग्राहकों के फोन बंद आने लगे। जब इसकी जांच की तो पता चला कि 40 से अधिक लोगों के फर्जी दस्तावेज दिखाकर कंपनी से तो सामान के रुपये ले लिए गए, लेकिन उनको सामान नहीं दिया गया। यही नहीं इनमें कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी थी। इस तरह आरोपियों ने कंपनी से करीब 72 लाख रुपये का गबन किया है। इस मामले में आरोपी जगमीत व नरेंद्र ने अदालत ने जमानत याचिका लगाई थी, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed