फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Baba raped a woman by giving her hot water, case registered

Fatehabad News: भभूती वाला पानी पिलाकर बाबा ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Baba raped a woman by giving her hot water, case registered
फतेहाबाद। टोहाना क्षेत्र में दुष्कर्मी जलेबी बाबा के बाद एक और बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस बार आरोप गांव मुस्साखेड़ा के बाबा गरीबदास पर लगा है। टोहाना उपमंडल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बाबा गरीबदास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थी। उसके पिता को किसी ने बताया कि बाबा गरीबदास गांव मूस्साखेड़ा में रहता है, जो झाड़-फूंक से हर प्रकार की बीमारी को ठीक कर देता है। वह अपने पिता को साथ लेकर गांव मुस्साखेड़ा में बाबा के पास गई। बाबा ने कहा कि आपके ऊपर प्रेत आत्मा का प्रकोप है। इस कारण तुम बीमार रहती हो। मैं अपनी तांत्रिक शक्ति व भभूती से इसको हटा दूंगा और उसके बाद तुम बिल्कुल ठीक हो जाओगी। महिला ने कहा कि वह बाबा की बातों में आ गई। बाबा ने ताबीज व भभूती देकर कहा कि इसे तुम अपने घर में रख लेना और दो दिन के बाद मैं तुम्हारे घर पर आऊंगा। मेरे द्वारा मंत्र पढ़ने के बाद तुम यह भभूती पानी में मिलाकर पी लेना। इसके दो दिन बाद सितंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बाबा उसके घर आया। इसका इलाज करने व मंत्र उच्चारण करने के बहाने उसे बेडरूम में ले गया और कहा कि मंत्र उच्चारण करने के बाद तुम्हें यह भभूती वाला पानी पिलाना है, फिर कुछ मंत्र पढ़कर उसने भभूती वाला पानी पीने के लिए दे दिया। भभूती वाला पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाबा उसके घर से यह कहकर चला गया कि अभी भूत प्रेत को हटाने व मंत्र उच्चारण के कारण उसे होश नहीं है। कुछ समय बाद होश आ जाएगा। आप इसको 3-4 दिन बाद मेरे पास भेज देना।
विज्ञापन

अश्लील फोटो दिखाकर किया ब्लैकमेल
इसके बाद बाबा ने फोन करके मेरे से हालचाल पूछा और मुझे मुस्साखेड़ा आने के लिए कहा। मैं बाबा के पास गई तो झाड़ फूंक करने के बहाने एक कमरे में ले गया और वहां पर मुझे अपने मोबाइल में मेरी नग्न फोटो व बाबा द्वारा बेहोशी में शारीरिक संबंध बनाते हुए फोटो दिखाते हुए कहा कि अब मैं तुम्हें जैसा कहूंगा, वैसा करना पड़ेगा, वरना यह फोटो इंटरनेट पर डाल दूंगा और तुम्हारे पति व अन्य लोगों को दिखा दूंगा। उसे मुझे डरा धमकाकर फिर से दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा और तेरे पति व बच्चों को तांत्रिक शक्ति से मार दूंगा। इसके बाद बाबा उसको फोन पर ब्लैकमेल करके अश्लील बातें करता और डरा धमकाकर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जलेबी बाबा को हो चुकी 14 साल की कैद
इससे पहले टोहाना कस्बे के तांत्रिक जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी बिल्लू पर भी 100 से अधिक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे थे। इसको इसी साल जनवरी महीने में अदालत ने दोषी करार देते हुए 14 साल की कैद की सजा सुनाई थी। जलेबी बाबा को नशा देकर महिलाओं से दुष्कर्म करने, मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने के अलावा पैसे ऐंठने, आईटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में फास्ट ट्रैक अदालत ने दोषी ठहराया गया था।


महिला की शिकायत पर मुस्साखेड़ा निवासी बाबा गरीबदास के खिलाफ आईपीसी की धारा 328/354ए/376(2)एन/377/384/506 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। छानबीन की जा रही है।
-प्रियंका, प्रभारी, महिला थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed