फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Auto collided, 6 injured

ऑटो को ट्रक चालक ने सामने से मारी टक्कर, छह लोग घायल

Tue, 09 Feb 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Auto collided, 6 injured
गांव अकांवाली व जमालपुर के बीच एक ऑटो को ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जिनमें से कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार राजनगर निवासी ऑटो चालक जगदीप विवाह शादियों में खाना बनाने का कार्य करता है। सोमवार को जगदीश अपने साथी 20 वर्षीय जसप्रीत, संतोष, देशपाल, राज कौर व पप्पू के साथ नलका ढाणी में शादी समारोह में कार्य के लिए गए हुए थे। जब वे ऑटो में टोहाना लौट रहे थे तो सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया तथा सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉ. जावेद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल को अग्रोहा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंची कुला चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऑटो चालक जगदीप ने बताया कि सभी नलका ढाणी गांव में शादी कार्यक्रम पूरा होने के बाद जब वे लौट रहे थे तो गांव अकांवाली व जमालपुर के बीच सामने से आ रहे ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी 6 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में सभी राजनगर व बाबा बूटा बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed