फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Auspicious work will start in January, auspicious work is currently closed due to the beginning of Kharmas

Fatehabad News: जनवरी में शुरू होंगे मंगल कार्य, खरमास आरंभ होने के फिलहाल बंद हैं शुभ कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Auspicious work will start in January, auspicious work is currently closed due to the beginning of Kharmas
फतेहाबाद। 16 दिसंबर से शुरू हुए खरमास के चलते मांगलिक कार्य रुके हुए हैं, लेकिन अगले साल जनवरी महीनेे में खरमास समाप्त होने पर ही मांगलिक कार्य आरंभ होंगे। इसके बाद ही शादी विवाह आदि के मुहूर्त आरंभ होंगे और अन्य कार्य भी आरंभ किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2022 से खरमास का प्रारम्भ हो चुका है। जिसका समापन अगले महीने और नए साल में 14 जनवरी 2023 के दिन होगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को न करने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि खरमास में किए गए मांगलिक कार्यों का इच्छा अनुसार फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में व्यक्ति को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन खरमास के बाद यह सभी कार्य पुन: शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जनवरी महीने में विवाह के लिए यह रहेंगे शुभ मुहूर्त
जनवरी माह में खरमास समाप्त होने के कारण 17 जनवरी से विवाह के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में यह रहेंगे शुभ मुहूर्त
फरवरी मास में विवाह के कई शुभ दिन मौजूद हैं। विवाह के लिए 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 फरवरी सबसे उत्तम बताया है।
सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर करने की अवधि को ही खरमास कहते हैं। सूर्यदेव जब भी देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन पर भ्रमण करते हैं तो उसे प्राणी मात्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता और शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। गुरु सूर्यदेव का गुरु हैं, ऐसे में सूर्यदेव एक महीने तक अपने गुरु की सेवा करते हैं।
बाबूलाल शर्मा, पुजारी, श्री श्याम मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed