फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempt to withdraw money by changing debit card

Fatehabad News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to withdraw money by changing debit card
रतिया। टोहाना रोड पर कार सवार दो बदमाशों ने रविवार दोपहर शिमलापुरी कॉलोनी निवासी संदीप का डेबिट कार्ड बदल कर एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। पता चलने पर संदीप ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया तो बाइक को टक्कर मारकर भाग गए। टक्कर लगने से संदीप के पैर पर चोट आई है। संदीप ने बताया कि वह टोहाना रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। वह रुपये निकलवा रहा था कि तभी कार सवार दो युवक आए। एटीएम मशीन न चलने के बहाने से उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। उसे शक हुआ तो वे कार में सवार होकर भागने लगे। उसने पीछा कर बाइक आगे लगा दिया। आरोपी उसे टक्कर मारकर भाग गए। उसने कस्टमर केयर से अपना अकाउंट बंद करवाया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed