{"_id":"681660e9d1c19bab2b080c29","slug":"attempt-to-steal-from-a-truck-loaded-with-wheat-going-to-the-warehouse-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-133279-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोदाम में जा रहे गेहूं से भरे ट्रक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोदाम में जा रहे गेहूं से भरे ट्रक में चोरी का प्रयास
Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हांसपुर फ्लाईओवर के पास ई-रिकशा में पड़ी ट्रक से उतारी गई गेहूं की बोरियां।
फतेहाबाद। जिले के गांव मानकपुर में बने खरीद केंद्र से एजेंसी के द्वारा खरीदी गई गेहूं की बोरियों को गोदाम में पहुंचने से पहले उसकी चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक चालक पर ही चोरी करने का आरोप है।
आढ़ती राजेश नरूला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक चालक माल को ले जाने के बाद रास्ते में गेहूं की बोरियां चोरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव मानकपुर में गेहूं की खरीद को लेकर खरीद केंद्र बनाया गया है। जब गेहूं खरीदने के बाद गोदाम में जाती है तो ट्रक चालक बीच रास्ते में गेहूं की बोरियां चोरी कर रहा है।
शनिवार को एक ट्रक गांव मानकपुर से वेयर हाउस के गोदाम की ओर चल पड़ा, वह और उसका एक साथी उस ट्रक चालक का पीछा कर रहे थे। उसने देखा कि ट्रक हांसपुर फ्लाईओवर के पास आकर रुक गया है। जिसके बाद उस ट्रक के पास एक ई-रिक्शा आकर खड़ी होती है, इस दौरान दो गेहूं के बोरियां ट्रक चालक अपने ट्रक से ई-रिक्शा में लोड करवाता है। गेहूं की बोरियाें की चोरी होते देख उन्होंने पुलिस को फोन किया व ई-रिक्शा चालक व ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मौके पर ट्रक चालक व ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मौके पर वेयर हाउस के अधिकारी भी पहुंचे।