फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempt made to dispatch garbage collection vehicles; workers blocked the move and staged a protest

Fatehabad News: कचरा उठान गाडि़यां निकलवाने का प्रयास, कर्मियों ने रोका, दिया धरना

Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt made to dispatch garbage collection vehicles; workers blocked the move and staged a protest
फतेहाबाद के खैराती खेड़ा रोड पर खड़ी डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों धरना दिया और प्रदर्शन किया। डोर टू डोर कचरा उठान और स्वीपिंग एजेंसी ने भी सफाई नहीं की।
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ सुरेश ने शुक्रवार दोपहर को डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को गाड़ियां लेकर उठान के निर्देश दिए। वीरवार को एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था। एजेंसी के अधिकारियों ने जब गाड़ियां निकालने का प्रयास किया तो नगर परिषद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और गेट पर बैठ गए।
विज्ञापन

एजेंसी ने कचरा उठान गाड़ियां निकलवाने के लिए थाने में पत्र देकर पुलिस फोर्स मांगी है। शनिवार को भी जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में सफाई नहीं होगी। दो दिन में जिले में 220 टन के लगभग कचरा एकत्रित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर से रोजाना निकलता है 35 टन कचरा
शहर फतेहाबाद में लगातार दूसरे दिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही जिसके चलते मुख्य सड़कों, गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी न पहुंचने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद कार्यालय में धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।

कर्मचारी संगठनों का मिला साथ
हड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न जनसंगठनों के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज, पार्षद मोहन लाल नारंग, चन्द्रभान वधवा, बिजली बोर्ड यूनियन से भूप सिंह भड़ोलांवाली व रामनिवास शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता ओमप्रकाश चड्ढा तथा खेत मजदूर यूनियन के नेता रामकुमार बहबलपुरिया ने धरने को संबोधित करते हुए सरकार से कर्मचारियों की मानी गई मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय ढाका व वीरू रत्ती ने कहा कि पिछले 12 सालों के शासनकाल में भाजपा सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की है और न ही वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed