फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attack, student, crime, police, fatehabad

10वीं के छात्र पर स्कूल के ही तीन बच्चों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से किए 30-40 वार, बाइक लेकर भागे

Sat, 13 Jul 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
attack, student, crime, police, fatehabad
टोहाना के नागरिक अस्पताल में घायल हरमन - फोटो : Fatehabad
टोहाना। रेलवे रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल के छात्र पर उसके सहपाठी ने दो साथियों के साथ मिलकर स्कूल की छुट्टी होने के बाद हमला बोल दिया। छात्र के सहपाठी ने पहले तो छात्र से लिफ्ट ली और बाद में खेत के पास ले जाकर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से 30-40 वार कर दिए और उसे मृत समझकर छात्र का बाइक लेकर फरार हो गए। लोगों ने छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्र के बयान लेने के लिए अग्रोहा रवाना हो गई। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र के बयान लेने के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर उसके सहपाठी ने उस पर हमला क्यों किया। पुलिस ने हरमन की शिकायत पर रोहित उर्फ टिड्डा और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव जमालपुर निवासी हरमन महाराजा अग्रसेन स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। शनिवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने के बाद हरमन अपने बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कक्षा का एक छात्र अपने तीन साथियों के साथ उसके पास आया। हरमन के सहपाठी ने उसे कहा कि वह उनको हरबल पार्क तक लिफ्ट दे दे। हरमन तीनों को अपने साथ बाइक पर बैठाकर हरबल पार्क के पास ले गया। बताया गया है कि इसी दौरान सुनसान जगह देखकर तीनों युवकों ने हरमन को पकड़ लिया और उसे सुए से कई वार करके उसे अधमरा छोड़कर भाग गए। तीनों उसका बाइक भी अपने साथ ले गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्र को अधमरा पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। सूचना पाकर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हरमन के साथ अग्रोहा चले गए। इस वारदात की सूचना स्कूल में पहुंची तो स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल हरमन ने बताया कि उसके साथ रोहित उर्फ टिड्डा भी पढ़ता है। जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने बाइक पर घर जा रहा था तो रोहित अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आया और हरबल पार्क तक छोड़ने की बात कही। जब वे वहां पहुंच गए तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने उसे बर्फ तोड़ने के सुओं से मारना शुरू कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उन्होंने कहा कि इसे मार दो फिर वे मुझे मरा समझकर छोड़कर चले गए। वहां से आसपास के लोग आए जिन्होंने उसे अस्पताल में पहुंचा दिया। उसने कहा कि मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों में झगड़े की कोई बात नहीं आई सामने: प्रिंसिपल
इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल नीलम नागपाल ने बताया कि हरमन ने इसी साल स्कूल ज्वाइन किया है। वह छुट्टियों से पहले 2-3 दिन स्कूल आया था और अब भी ट्रायल के तौर पर 2-3 दिन से ही स्कूल आ रहा था। उसका अभी तक स्कूल में दाखिला भी नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन द्वारा जांच में पाया गया है कि रोहित व हरमन के बीच किसी प्रकार का पहले कोई झगड़ा नहीं हुआ था। मेरी हरमन के परिवार वालों से बात हुई है, बच्चे को अग्रोहा रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वारदात स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुई है।

आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई : एसएचओ
एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि एक बच्चे को बर्फ तोड़ने के सुए से मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तथा बच्चे से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि छात्र हरमन की शिकायत पर रोहित उर्फ टिड्डा और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed