फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on the team that went to cut illegal water connections in Khumbar

Fatehabad News: खुम्बर में अवैध जल कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला

Wed, 15 Apr 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Attack on the team that went to cut illegal water connections in Khumbar
रतिया। गांव खुम्बर में अवैध जल कनेक्शन काटने गई जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसे विभाग ने पुलिस को सौंप दिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उपमंडल अभियंता आंचल जैन की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

आंचल जैन ने बताया कि विभाग को पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि गांव खुम्बर के एक खाली प्लॉट में अवैध जल कनेक्शन लिया गया है। विभागीय टीम पृथ्वीपाल खंड संयोजक के नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जब टीम बूस्टिंग स्टेशन पर वाल्व खोलने पहुंची तो रविन्द्र नामक व्यक्ति और कुछ महिलाएं कर्मचारियों को घेरकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविन्द्र ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ इस तरह का हिंसक व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह कुंडू ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो वे जिला स्तरीय बैठक बुलाकर अगली रणनीति तैयार करेंगे। कर्मचारियों ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed