{"_id":"606b4dab8ebc3e8d1853d32b","slug":"attack-on-driver-with-knife-fatehabad-news-rtk603110273","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर गाड़ी छीनी, चालक को भाखड़ा नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला कर गाड़ी छीनी, चालक को भाखड़ा नहर में फेंका
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई कार।
- फोटो : Fatehabad
भूना-खैरी रोड के बीच भाखड़ा नहर के पुल पर चालक के गले में चाकू मारकर और उसे भाखड़ा नहर में फेंककर एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार छीन ले गया। भाखड़ा नहर के किनारे की घास के सहारे चालक डूबने से बच गया। लहूलुहान अवस्था में चिल्ला रहे चालक को आकर एक महिला ने संभाला और उसके गले में कपड़ा बांधकर बह रहे खून को रोककर एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं, छीनी हुई कार फतेहाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस दूसरी कार से स्विफ्ट डिजायर टकराई वह पुलिसकर्मी चला रहा था इसलिए आरोपी फरार हो गया। डिजायर कार में कृष्ण मेहता का फोन था जब परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो घटना का पता चला। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्विफ्ट कार कब्जे में ले ली है। फिलहाल कार चालक कृष्ण मेहता उपचाराधीन है।
बैजलपुर जाने के लिए किराए पर लेकर गया था आरोपी
स्विफ्ट डिजायर कार चालक कृष्ण मेहता के बेटे पुनीत मेहता ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति बैजलपुर जाने के लिए उसके पिता की गाड़ी किराए पर करके ले गया था। कार जैसे ही खैरी चौक पर पहुंची तो उसने रोककर कहा कि उसका रिश्तेदार खैरी से आ रहा है उसको साथ लेना है। काफी देर इंतजार करने के बाद बताया कि वह भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंच गया है और पैदल है इसलिए हम उसको पुल से चढ़ाकर ले आते हैं। कार चालक कृष्ण मेहता उपरोक्त व्यक्ति के कहने के बाद भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंच गया। वहां पर कोई नहीं था। कार किराए पर ले जाने वाले व्यक्ति ने कृष्ण मेहता को कहा कि 2 मिनट में उसका रिश्तेदार आने वाला है इसलिए पेशाब कर लेते हैं। जैसे ही कृष्ण गाड़ी से उतरकर पेशाब करने जाने लगे तो पीछे से उक्त व्यक्ति ने चाकू से कार चालक की गर्दन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव किया तो उसके हाथों पर भी प्रहार किए और भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। उक्त व्यक्ति कार छीनकर भूना की तरफ निकल गया। भाखड़ा नहर में डूबे कृष्ण मेहता ने किनारे उगी घास को पकड़ लिया। उसके गले से काफी खून बह रहा था। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो एक महिला ने उसकी मदद की। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भूना लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके गले में करीब 15 टांके लगे हैं।
स्विफ्ट डिजायर कार चालक कृष्ण मेहता फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसके बयान के बाद ही मामले में केस दर्ज किया जा सकेगा। -कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना।