{"_id":"66d08aaa53b247950d6465d256ef37a0","slug":"attack-on-bus-due-to-charged-of-without-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट नहीं होने पर जुर्माना लगाया तो बस पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट नहीं होने पर जुर्माना लगाया तो बस पर बरसाए पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस शिकायत में सहकारी समिति के बस चालक अमन कुमार व परिचालक जोरा सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद हिसार से भूना आ रहे थे।
जिसमें सुभाष नामक युवक बिना टिकट यात्रा कर रहा था। गोरखपुर के निकट बस चेकिंग के दौरान उसे जुर्माना लगा दिया गया। जिससे वह अपने दर्जनों दोस्तों को फोन करके मिल्क प्लांट के पास बुला लिया।
बस जैसे ही वहां पहुंची तो दर्जनों युवकों ने बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बस में सवार सुभाष भी परिचालक व चालक के साथ मारपीट पर उतर आया।
घटना के बाद बस के आगे व पीछे तथा साइडों के कई शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस शिकायत में समिति के प्रधान महेश कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों के बढ़ते हमलों से चालक व परिचालक असुरक्षित हैं।
लगातार बेटिकट लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सहकारी परिवहन समिति का प्रतिनिधित्व मंडल एसएचओ से भी मिला।
इस संबंध में पुलिस बीट इंचार्ज सुशील कुमार बिश्रोई ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पुलिस दल बल सहित पहुंच गया था। हमलावर युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
बस चालक व परिचालक ने सुभाष सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो कैपसन 15द्घह्लड्ढश्च15
बेटिकट युवक पर जुर्माना लगा देने पर प्राईवेट बस पर तोडफ़ोड़ के बाद का दृश्य