फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ATM thieves took uproot

एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर

Wed, 25 Jun 2014 11:25 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 25 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन

शहर के खेमा खाती रोड पर बुधवार अल सुबह चोर सेंट्रल बैंक का एटीएम ही उखाड़कर ले गए। चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर उसे ढक दिया और शटर नीचे कर आराम से एटीएम उखाड़ा और कार में डाल लिया। बताया जा रहा है कि एटीएम में 47 हजार रुपये नकदी थी। पूरी रात चोरी का पता नहीं लग गया। वारदात का पता उस वक्त लगा जब सफाई कर्मचारी संजय सुबह वहां आया।

विज्ञापन


 उसने ही पुलिस और बैंक मैनेजर को सूचित किया। चोरों की संख्या कितनी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। एटीएम के पास ही गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। इस बारे में बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में शुक्रवार को तीन लाख रुपये डलवाए थे। सुबह तक एटीएम में सैंतालिस हजार रुपये ही बचे थे। इस वारदात से एक बार फिर बिना गार्ड के एटीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गए हैं।
विज्ञापन


चार नट बोल्ट के सहारे टिका था एटीएम
एटीएम लगाने में कितनी बड़ी लापरवाही बरती गई इस बात का पता इससे चलता है कि एटीएम मशीन को चार नट बोल्ट के सहारे ही खड़ा किया हुआ था। चोरों ने बड़ी आसानी से नट बोल्ट खोले और एटीएम को उखाड़ लिया। चोरों ने बड़ी होशियारी के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी के पास है ठेका
सेंट्रल बैंक के मैनेजर सुखबीर रांगरे ने बताया कि बैंक ने एटीएम लगाने का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। उसी कंपनी के नुमाइंदे इसमें कैश अपलोड करवाते हैं। एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रखा हुआ है। कंपनी को ही सुरक्षा से लेकर कैश डलवाने का जिम्मा बैंक ने दिया हुआ है। चोरी हुए कैश की भरपाई भी कंपनी करेगी। वहीं कंपनी के नुमाइंदे अनिल ने बताया कि सेंट्रल बैंक का एटीएम चुराने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। एटीएम की सुरक्षा में चूक हुई है। एटीएम लगाते समय भी सिर्फ चार नट बोल्ट के सहारे ही एटीएम खड़ा किया था।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची
एटीएम को उखाड़कर ले जाने के बाद फोरेंसिक लैब की टीम पहुंची और नमूनों को इकट्ठा किया। टीम ने शीशे और आसपास की चीजों पर साक्ष्य ढूंढने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही डीएसपी नृपजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।


चोरों पर केस दर्ज
एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले का सुलझा लेगी और चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- गौरव शर्मा, थाना प्रभारी

बैंक प्रबंधन की गलती : एसपी
चोरों द्वारा एटीएम उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली है। इसमें गलती बैंक प्रबंधन की है। उन्होंने एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रखा हुआ। पुलिस की तरफ से और शहर में और गश्त बढ़ा दी जाएगी। डीसी ने भी कुछ दिन पहले बैंकों को एटीएम में गार्ड लगाने के लिए निर्देश दिए थे। चूक वहीं होती है जहां गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जाता।
- शिवचरण अत्री, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed