फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Athletes won several medals at the junior athletics competition

Fatehabad News: जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Athletes won several medals at the junior athletics competition
जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया के खिलाड़ी भाग लेते हु
रतिया। खेलों में रतिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कई पदक जीते। एथलेटिक्स एसोसिएशन फतेहाबाद की प्रतियोगिता में नगर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच रघुबीर ने बताया कि अंडर-20 पैदल चाल में तमन्ना ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 पैदल चाल में भारती चौहान तीसरे और अरमान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-20 हैमर थ्रो में साहिल कंबोज ने पहला, शगुन ने दूसरा और विशालदीप नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में भारती चौहान ने पहला स्थान पाया। अंडर-18 डिस्कस थ्रो में विजय तुरकिया तीसरे और लड़कियों में भारती चौहान दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-16 शॉट पुट में नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-20 लड़कियों के शॉट पुट में रुपिंदर कौर प्रथम रहीं। अंडर-18 भाला फेंक में विकास ने पहला, विजय तुरकिया ने दूसरा और टोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में शिवानी प्रथम रहीं।
अंडर-14 किड्स भाला फेंक में पल्लवी ग्रोवर ने दूसरा और आयशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अरमान इंदौर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 थियाथलों बी ग्रुप में भी अरमान इंदौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अकादमी से कोच रघुबीर और सपना रानी भी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अकादमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विनोद कक्कड़, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सत्यवान, सेक्रेटरी बलवान परता, ढिंगसरा के सरपंच सतवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया के खिलाड़ी भाग लेते हु

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया के खिलाड़ी भाग लेते हु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed