{"_id":"689245f9ce196ce2c205d2bc","slug":"assistant-dies-while-laying-tarpaulin-on-trolley-electric-shock-suspected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138088-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रॉले पर तिरपाल बिछाते सहायक की मौत, करंट लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रॉले पर तिरपाल बिछाते सहायक की मौत, करंट लगने की आशंका
Tue, 05 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीघड़ रोड पर मंगलवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रॉले पर तिरपाल बिछाने रहा था। आशंका है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है।
शिव चौक निवासी हेमंत मंगलवार को पहले दिन ही काम पर गया था। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार, हेमंत (30) एक ट्रॉले पर हेल्पर के रूप में लगा था। मंगलवार को वह बीघड़ रोड पर खड़े ट्रॉले की छत पर तिरपाल बिछा रहा था। कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने उसे ट्रॉले के अंदर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉले के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह छटपटाता हुआ ट्रॉले में ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल हेमंत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।