फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   As soon as there is a power cut, all the work of E-Disha Center comes to a halt, people are facing problems for three years.

Fatehabad News: बिजली कट लगते ही ई-दिशा केंद्र के ठप हो जाते हैं सारे काम, तीन सालों से परेशानी झेल रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
As soon as there is a power cut, all the work of E-Disha Center comes to a halt, people are facing problems for three years.
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र में पिछले तीन वर्षाें से भी अधिक समय से जनरेटर बंद है। इससे बिजली आपूर्ति बंद होते ही ई-दिशा कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं के काम ठप हो जाते हैं। वहीं गर्मियों के दिनों में बिजली कट के साथ ही पंखे और एसी बंद हो जाते हैं। इससे लोगो को अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ई-दिशा भवन में विभिन्न विभागों के 10 से अधिक विभाग हैं। इनमें से इन्वर्टर और जनरेटर से बिजली आपूर्ति का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इससे सरकारी काम और आम जन के काम प्रभावित हो रहे हैं। लघु सचिवालय में स्थित ई-दिशा केंद्र के भवन में रजिस्ट्री कार्यालय, ड्राइविंग लाइसेंस कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, कृषि एवं कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय हैं। इसमें अपने निजी कामों के लिए दिनभर लोगो का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद होते ही ई-दिशा केंद्र के सभी कंप्यूटर और इंटरनेट व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई बार बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने पर लोगों को बिना काम करवाया ही खाली हाथ लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

खरीदा लेकिन, नहीं किया शुरू :
लाखों की लागत से खरीदा जेनरेटर बिल्कुल ठीक हालात में है, लेकिन इसको शुरू नहीं किए जाने से अब यह जर्जर होना शुरू हो चुका है। विभाग ने इसे शुरू कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ई-दिशा केंद्र में नेटवर्क देने के लिए लगाया इंटरनेट सिस्टम भी परेशानी में है। इसका यूपीएस भी खराब पड़ा है। इस कारण बीच-बीच में इंटरनेट सेवा बाधित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------ई-दिशा केंद्र भवन में बिजली व्यवस्था का मामला संज्ञान में है। इसको लेकर आगामी प्रकिया शुरू की जाएगी। जल्द की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - परमेश सिंह, नगराधीश फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article