फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   As soon as the announcement was made, the candidates engaged in preparations, started reaching the NP office to know the conditions

घोषणा होते ही तैयारियों में जुटे उम्मीदवार, शर्तें जानने पहुंचने लगे नप कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
As soon as the announcement was made, the candidates engaged in preparations, started reaching the NP office to know the conditions
शहर में आचार सहिंता के बावजूद लगे होर्डिंग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनावों की घोषणा के बाद पार्षद और प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव घोषणा के बाद पहले दिन ही उम्मीदवारों का नगर परिषद कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा। दिन भर पार्षद और चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों की जानकारी लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय में आते रहे। इसके अलावा कई उम्मीदवार ऐसे भी नप कार्यालय में पहुंचे जिन्होंने पहले से ही दस्तावेज तैयार करवा रखे थे और उनकी जांच करवा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं चुनावों को लेकर वार्डों में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। कई वार्डों में पार्षद उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची चल रही है। नगर परिषद फतेहाबाद में 27 वार्डों में चुनाव होना है और करीब 58 हजार मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद को बनाया गया रिटर्निंग ऑफिसर
नगर परिषद फतेहाबाद चुनावों को लेकर सीईओ जिला परिषद कुलभूषण बंसल को रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है। बंसल नप फतेहाबाद में चुनाव व्यवस्था को संभालेंगे।
आचार संहिता के बावजूद लगे रहे शहर में होर्डिंग
नगर परिषद चुनावों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लग चुकी है लेकिन बावजूद इसके शहर में राजनीतिक पार्टियां के होर्डिंग लगे हुए है। अधिकारियों की माने तो कर्मचारियों के हड़ताल के चलते होर्डिंग नहीं उतारे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नगर परिषद चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला परिषद सीईओ को रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है। आदेश आते ही होर्डिंग भी उतार दिए जाएंगे।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed