{"_id":"6ad7aa4460b58328d10c0e2b","slug":"art-and-culture-will-give-wings-to-young-talents-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-163299-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाल प्रतिभाओं को पंख देंगी कला और संस्कृति की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाल प्रतिभाओं को पंख देंगी कला और संस्कृति की उड़ान
Tue, 20 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला बाल कल्याण परिषद का कार्यालय संवाद
फतेहाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 31 अक्तूबर तक बाल भवन में जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पहली से 12वीं कक्षा तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कला, सांस्कृतिक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि छह दिवसीय आयोजन में करीब 40 गतिविधियां होंगी।
अनिल कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। जोनल स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। जिलास्तर के विजेताओं को उपायुक्त सम्मानित करेंगे। वहीं राज्यस्तर पर स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को बाल दिवस पर राज्यपाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ये प्रतियोगिताएं होंगी
एकल व समूह नृत्य, एकल गान, देशभक्ति समूह गान, शास्त्रीय एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, दीया व कैंडल सजावट, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, थाली व कलश सजावट और फन गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी हस्तलेखन, वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले, रागनी और मेहंदी रचाओ जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता केवल छात्राओं के लिए होगी। सभी प्रतियोगिताएं आयु और कक्षा वर्ग के अनुसार करवाई जाएंगी।