फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Apply for admission in ITI till 27th

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए 27 तक करें आवेदन

Fri, 20 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in ITI till 27th
आईटीआई भोडिया खेड़ास्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तहत जिले में चल रहे राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला तिथि को बढ़ाया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अब 27 जून तक विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से पहले आवेदन 20 जून तक मांगे गए थे। जिले में पांच सरकारी और 15 निजी आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई, भोडिया खेड़ा के प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि संस्थान में वूड वर्क तकनीशियन (कारपेंटर), कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग अस्सिटेंट, ड्रॉफ्टसमैन सिविल, ड्रेस मेकिंग, विद्युतकार, फिटर, मशीनिष्ट, आर एंड एसी, एमएएम, एमसीईए, मेकेनिक डीजल इंजन, पेंटर जनरल, प्लंबर, सिविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर हिंदी, वेल्डर व वायरमैन व्यवसायों में निर्धारित सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इस वर्ष संस्थान में सोलर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) व राजकीय आईटीआई भिरड़ाना में ड्रोन पायलट (जूनियर) नये व्यवसाय शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण के लिए राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में हेल्प डेस्क बनाया गया है। आवेदक दाखिला लेने के लिए निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

दाखिले के लिए मेल आईडी जरूरी

जाखल के आईटीआई तलवाड़ा के प्राचार्य रामकुमार गलगट ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण के लिए शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, मेल आईडी व आधार कार्ड दस्तावेज साथ लेकर आए। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed