फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Applications for admission in post graduation start from 12th, first merit list will be released on 30th.

Fatehabad News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 12 से आवेदन, 30 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in post graduation start from 12th, first merit list will be released on 30th.
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में मेरिट सूची जारी होने को लेकर दा​खिले की तैयारियां करते हुए स्टाफ सदस
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 12 जुलाई से आवेदन कर पाएंगे। विभाग 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट सूची एक ही जारी होगा और इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग 23 अगस्त तक चलेगी। जिले के सात महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चलेगी। महाविद्यालयों को दाखिले को लेकर 9 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रोफाइल अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले को लेकर पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करनी थी। लेकिन ये सूची शाम 6 बजे तक जारी नहीं हो पाई। सूची को लेकर विभाग द्वारा विद्यार्थियों को मैसेज के जरिए भी सूचना दी जानी है। शुक्रवार को विभाग ने दूसरी मेरिट सूची जारी करनी है। बता दें कि स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर एक ही मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद विभाग फिजिकल काउंसिलिंग शुरू करेगा। इसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से लेट फीस देनी होगी। ये प्रक्रिया 7 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद वंचित विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसको लेकर भी 100 रुपये लेट फीस देनी होगी। ये प्रक्रिया 4 अगस्त से 23 अगस्त तक रहेगी।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ये है शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन : 12 से 25 जुलाई
आवेदन में संशोधन का विकल्प : 12 से 25 जुलाई
ऑनलाइन दस्तावेज वेरिफिकेशन : 15 से 17 जुलाई
पहली मेरिट सूची जारी : 30 जुलाई
फीस जमा : 30 जुलाई से 2 अगस्त
स्नातकोत्तर में जिले के इन महाविद्यालयों में ये हैं संकाय
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना
संकाय सीटें
अंग्रेजी 60
हिंदी 60
इतिहास 60
राजनीतिक विज्ञान 60
विज्ञान(जियोग्राफी) 40
राजकीय महाविद्यालय भूना
संकाय सीटें
अंग्रेजी 60
हिंदी 60
कॉमर्स 60
राजकीय महाविद्यालय रतिया
संकाय सीटें
पंजाबी 40
राजकीय महाविद्यालय टोहाना
संकाय सीटें
कॉमर्स 120
राजकीय महिला कॉलेज भोड़िया खेड़ा
संकाय सीटें
इकोनॉमिक्स 40
इंग्लिश 40
हिंदी 40
राजनीतिक विज्ञान 40
मनोविज्ञान 40
संस्कृत 40
कॉमर्स 60
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
संकाय सीटें
हिंदी 60
मनोहर मेमोरियल कॉलेज
संकाय सीटें
इकोनॉमिक्स 40
इंग्लिश 50
हिंदी 40
इतिहास 40
संगीत 40
राजनीतिक विज्ञान 40
पंजाबी 40
कॉमर्स 60
विज्ञान (कैमिस्ट्री) 40
मैथ 40
फिजिक्स 40
योगा 40
नोट ये आंकड़ा विभाग के पोर्टल से लिया गया है।
कोट
स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। 12 से 25 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक की प्रोविजनल मेरिट सूची की विभाग की तरफ से जारी की जानी है। इसको लेकर विद्यार्थियों को मैसेज के द्वारा सूचित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र ज्याणी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed