{"_id":"6af9e540c62dc6812d00470a","slug":"another-accused-from-delhi-arrested-in-online-cricket-betting-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-164706-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में दिल्ली का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में दिल्ली का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के मामले में थाना शहर पुलिस ने दिल्ली निवासी एक अन्य सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पश्चिमी दिल्ली भगवती गार्डन एक्सटेंशन, उत्तम नगर के यशु बावा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी एवं थाना शहर प्रभारी संदीप ने बताया कि मई में अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने वार्ड नंबर 19 की जवाहर गली स्थित एक मकान पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने अंचित कुमार निवासी जवाहर गली को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के आरोप में काबू किया था।
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया था। जांच में मोबाइल में क्रिकेट सट्टेबाजी से संबंधित एप और लैपटॉप में सट्टेबाजी के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला था। इस संबंध में 30 मई 2026 को थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया था। जांच में मोबाइल में क्रिकेट सट्टेबाजी से संबंधित एप और लैपटॉप में सट्टेबाजी के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला था। इस संबंध में 30 मई 2026 को थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
