फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anjana of Baijalpur became the topper in the state government schools by scoring 98.8 percent marks

Fatehabad News: बैजलपुर की अंजना 98.8 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनी टॉपर

Sat, 17 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anjana of Baijalpur became the topper in the state government schools by scoring 98.8 percent marks
भूना। छात्र अंजना मोरिया
भूना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में गांव बैजलपुर की अंजना ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर सरकारी स्कूलों में टॉप किया है। पीएमश्री शहीद मनीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर में पढ़ने वाली अंजना ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने अपनी इस सफलता के पीछे का राज सोशल मीडिया से दूरी और सुबह 4 बजे उठकर पढ़ना बताया। अंजना का सपना इंजीनियर बनने का है। अंजना के इस शानदार प्रदर्शन के बाद गांव में खुशी की लहर है। प्रिंसिपल शिवेंद्र शर्मा व सरपंच हेमंत व अन्य ने छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा अंजना के पिता बसंतलाल स्वयं अध्यापक और मां सरोजबाला गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी बेटी की सफलता को उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।
विज्ञापन

-
ग्राम पंचायत करेगी सम्मानित
अंजना ने बताया कि उसने सोशल मीडिया और अन्य फालतू गतिविधियों से दूरी बनाए रखी और नियमित पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। हर विषय के लिए एक तय समय निर्धारित किया और स्कूल के शिक्षकों से निरंतर मार्गदर्शन लिया। सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं। अंजना ने बताया कि उसका सपना आईआईटी के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश सेवा करना है। इस सफलता से अंजना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। बैजलपुर के सरपंच हेमंत सिंह ने बताया कि छात्रा अंजना को ग्राम पंचायत की ओर से 11,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजलपुर स्कूल की गौरवगाथा
बैजलपुर सरकारी स्कूल ने 2007-08 में मिडिल बोर्ड में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया था। छात्र निरंजन टॉपर रहे। वर्ष 2021-22 में छात्रा शोभा ने दसवीं में हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया। अब अंजना की उपलब्धि ने स्कूल की चमक को और बढ़ाया है। यह स्कूल निरंतर श्रेष्ठता का उदाहरण रहा है।


सरकारी स्कूल के होनहार : मोरिया परिवार की मिसाल
जेबीटी अध्यापक मास्टर बसंतलाल व सरोजबाला के तीनों बच्चों- अंकित, रीना और अंजना मोरिया ने बैजलपुर के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर शानदार प्रदर्शन किया। अंकित ने 10वीं में 94 प्रतिशत, रीना ने 12वीं में 95 प्रतिशत और अंजना ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया। बच्चों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर यूट्यूब से प्रेरणा ली और अनुशासित पढ़ाई की।

भूना। छात्र अंजना मोरिया

भूना। छात्र अंजना मोरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed