फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Animal polyclinic will be built in Fatehabad, department sent proposal of three acres of land

Fatehabad News: फतेहाबाद में बनेगा पशु पॉली क्लीनिक, विभाग ने तीन एकड़ जमीन का प्रस्ताव भेजा

Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Animal polyclinic will be built in Fatehabad, department sent proposal of three acres of land
फतेहाबाद। फतेहाबाद हलके से मेडिकल कॉलेज व कचरा प्रबंधन प्लांट चले जाने के बाद फतेहाबाद को पशु पॉली क्लीनिक बनने की आस बंधी है। यह पशु पॉली क्लीनिक फतेहाबाद के पशुपालन विभाग की गांव भोडियाखेड़ा स्थित तीन एकड़ जमीन पर बनेगा। पशु पॉली क्लीनिक के लिए अब विभाग ने जगह का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए मंजूरी मिल जाएगी और काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 23 फरवरी को बजट में फतेहाबाद में पशु पॉली क्लीनिक बनाने की घोषणा की थी। अब इस परियोजना पर अमली जामा पहनाया जा रहा है। फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा में पशुपालन विभाग का कार्यालय है। इस गांव में पशुपालन विभाग की 10 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। पशुपालन विभाग ने इसी जमीन में से तीन एकड़ जमीन पर पशु पॉली क्लीनिक बनाने का प्रस्ताव व एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा है। विभाग के अनुसार जल्द ही इसको मंजूरी मिल जाएगी और एक ही छत के नीचे पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


ये मिलेंगी सुविधाएं
इस पशु पॉली क्लीनिक में पशुओं के अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सर्जरी की व्यवस्था, लैब जिसमें पशुओं के सभी प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों के अलावा सर्जन व दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यानि पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उनको हर प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे पशु पॉली क्लीनिक में मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलके से पहले जा चुकी हैं दो परियोजनाएं
फतेहाबाद हलके में पहले मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए 50 एकड़ जमीन भी देख ली गई, लेकिन जमीन के रेट अधिक होने के कारण इसे रिजेक्ट करके टोहाना के गांव रसूलपुर में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं भूना में कचरा प्रबंधन प्लांट बनाने की योजना अभी सिरे ही नहीं चढ़ी थी कि इसे हांसी में शिफ्ट कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज व कचरा प्रबंधन प्लांट जाने से हलकावासियों को काफी मायूसी हाथ लगी थी।


फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा में पशुपालन विभाग की 10 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन में से तीन एकड़ जमीन पर पशु पॉली क्लीनिक बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है और इसका एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पशु पॉली क्लीनिक में पशु पालकों को हर प्रकार अति आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
डॉ. सुखविंद्र, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed