फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry villagers blocked Hisar-Chandigarh road due to power crisis

बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने किया हिसार-चंडीगढ़ मार्ग जाम

Fri, 02 Jul 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked Hisar-Chandigarh road due to power crisis
गांव समैन व कन्हड़ी के खेतों में बिजली आपूर्ति न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हिसार चंडीगढ़ रोड़ पर जाम लगा दिया। किसानों ने बिजली संकट को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम की ओर से खेतों के लिए कम बिजली सप्लाई दी जा रही है जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो खेतों में बसे लोगों को गर्मी के चलते परेशान होना पड़ता है। वहीं ट्यूबवेल न चलने के कारण खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का स्थायी हल नहीं हुआ तो वे बड़ा निर्णय लेने से पीछे नही हटेंगे। इस दौरान जाम की सूचना पाकर आए थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। इसके बाद पुलिस ने इस जाम की जानकारी निगम के अधिकारियों को दी। जाम खुलवाने के लिए शहरी एसडीओ अमित कुमार मौके पर आए तथा उनकी समस्या का हल करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटा लगे जाम के खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अधिकारियों से मिल चुके हैं ग्रामीण
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 8 घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है, लेकिन निगम पिछले कई दिनों से खेतों को पर्याप्त बिजली नहीं दे रहा है जिससे वे परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि निगम के एएलएम आते हैं लाइट का स्विच काट जाते हैं जिसके चलते उनकी धान की फसल खराब हो रही है इसके लिए वे निगम के एक्सईन, एसडीओ सभी से मिल चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब तक आठ घंटे बिजली सप्लाई नहीं दी जाएगी, वे प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा बिजली निगम के कर्मचारी किसानों को परेशान करने के लिए मनमर्जी से बिजली कट लगा रहे हैं, लेकिन वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान करवा दिया है : एसडीओ
बिजली निगम के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि 15 ट्यूबवेल कनेक्शनों की बिजली सप्लाई की दिक्कत थी, जिसके लिए जाम लगाया था। उक्त समस्या का समाधान करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed