फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry traders surrounded the police station for one hour due to robbery after robbery.

Fatehabad News: लूट दर लूट से गुस्साए व्यापारियाें ने एक घंटा किया थाने का घेराव

Thu, 28 Dec 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angry traders surrounded the police station for one hour due to robbery after robbery.
थाने के घेराव के दौरान नारेबाजी करते व्यापारी। 
टोहाना। शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के रोषस्वरूप व्यापारियों ने शहर में रोष मार्च निकालते हुए एक घंटे तक शहर थाने का घेराव किया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए टोहाना बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टोहाना शहर थाना प्रभारी रामपाल ने व्यापारियों के बीच आकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और थाने का घेराव हटाया। प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल व प्रदेश सचिव रामकुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल बुडानियां ने भी समर्थन दिया। वहीं, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाई विनोद ने पहुंचकर प्रशासन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, संरक्षक रमेश गोयल एवं प्रदेश सचिव रामकुमार सैनी ने कहा कि पिछले 10 दिन में हथियार दिखाकर लूटपाट और फायरिंग की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसी के विरोध में व्यापारी सुनील बंसल की दुकान पर एकत्रित हुए और यहां से रोष मार्च निकालते हुए टोहाना थाना में पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, पंजाब बॉर्डर के साथ लगते इलाके में नाकाबंदी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर यदि सभी आपराधिक तत्व पकड़े नहीं जाते तो सभी व्यापारी व सामाजिक संस्थाएं मिलकर टोहाना को बंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। शाम ढलते ही आपराधिक तत्व चाकू, कापे लेकर दुकानों में सरेआम घुसकर लूटपाट कर रहे हैं। बी13 रेस्टोरेंट पर एक ही गैंग द्वारा सालभर में दो बार गोलीबारी कर दी जाती है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस कहती है कि पुलिस टोहाना में लगातार गश्त पर है, उसके बावजूद आपराधिक किस्म के लोगों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद संजय सपड़ा, रमन मडिया, मन्नु सिंगला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रात को और बढ़ाएंगे पेट्रोलिंग : एसएचओ
व्यापारियों से अपील की है कि वे टोहाना बंद की कॉल न करें। जितने पुलिस कर्मचारी हैं, सभी ड्यूटी पर फील्ड में हैं। पहले भी गश्त जारी है और अब रात को ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त पर रहेंगी। ऐसी वारदातें आगे नहीं होंगी तथा आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-रामपाल, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed