फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angry relatives jammed by placing dead bodies on the road

आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry relatives jammed by placing dead bodies on the road
रतिया में स्टेट हाईवे पर मृतक के शव को रखकर जाम लगाकर बैठे लोग। - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया के वार्ड नंबर-4 निवासी लवप्रीत के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को मोहल्लावासी व परिजनों ने रतिया-फतेहाबाद स्टेट हाईवे पर सुखचैन माइनर पुल पर मृतक लवप्रीत का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम, डीएसपी सुभाषचंद्र व थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे और रात आठ बजे जाम खोला।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-4 निवासी लवप्रीत की हत्या को लेकर वीरवार सुबह ही परिजनों के साथ सैकड़ों मोहल्लावासी नागरिक अस्पताल में एकत्रित हो गए थे और उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले भी बुढ़लाडा रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा ने आश्वासन था कि चार चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम होने तक हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन करवा कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन तब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई थी। जिसको देखते हुए मोहल्लावासी शव लेकर पहले संजय गांधी चौक पर जाम लगा कर बैठ गए, उसके बाद फतेहाबाद रोड पर सुखचैन नहर पर दोपहर दो बजे शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सांसद दीपेंद्र हुड्डा के काफिले को भी रूट डायवर्ट कर भेजा गया। इस दौरान लेबर यूनियन के प्रधान बाबू सिंह, जोनी सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियों के कई नेता भी धरने पर पहुंचे और उन्होंने भी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं परिजनों ने डीएसपी शुक्रपाल और डीएसपी सुभाष बिश्नोई के आश्वासन पर रात आठ बजे जाम खोला। परिजन शुक्रवार सुबह शव का संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और तीनों टीमें मृतक के परिजनों को साथ लेकर आरोपियों के घरों व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed