{"_id":"6a8f2dce497423163a0a7fc0","slug":"anger-residents-fed-up-with-filth-dumped-garbage-on-the-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159946-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्सा : गंदगी से परेशान लोगों ने सड़क पर फूंका कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्सा : गंदगी से परेशान लोगों ने सड़क पर फूंका कचरा
Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर कचरे के ढेर में लगी आग।
फतेहाबाद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल का असर सड़क पर अब साफ दिख रहा है। प्रशासन ने रात को दो बार प्रयास किया लेकिन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए है। अब लोग सड़क पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
शहर के नहर कॉलोनी में गीता धर्मशाला के साथ लगे कचरे के ढेर से परेशान युवक ने सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करके गुस्सा जाहिर किया। इससे गली में दोनों तरफ जाम लग गया। नहर कॉलोनी निवासी राघव ने कहा कि कचरे के कारण उनके घर पर बच्चे बीमार हो रहे है। लोग उनके सामने ही कचरा डालकर जा रहे है। प्रशासन ने कचरा उठान के नाम पर सिर्फ खानापूति की है।
शहर के भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास से प्रशासन की तरफ से कचरे का उठान नहीं किया गया और बुधवार दोपहर को आग लगा दी गई। इसके अलावा शहर में चार से पांच अन्य प्वाइंटों पर आग लगाई गई। शहर के डीएसपी रोड पर दुकानदारों ने खुद सफाई करके कचरे के उठान किया।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां पर दुकानदारों ने दुकानें बंद करके रोष व्यक्त किया था। जिले के फतेहाबाद,रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में डेढ़ हजार टन कचरा जमा हो चुका है।
राखी के त्योहार को लेकर पहली बार शहर में गंदगी के ढेर लगे है। शहर के हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, महाराजा अग्रसैन चौक, धर्मशाला रोड, चार मरला कॉलोनी में स्टॉल लगती है। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। वजह ये है कि 21 दिन से झाडू नहीं लगी है।