फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger over non-purchase of paddy at MSP and shortage of DAP

Fatehabad News: धान की एमएसपी पर खरीद न होने व डीएपी की कमी पर रोष

Sat, 17 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Anger over non-purchase of paddy at MSP and shortage of DAP
फतेहाबाद। भाजपा जिला कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के पुतले फूंकते किसान। किसान स
फतेहाबाद। धान की सरकारी एमएसपी पर खरीद नहीं होने और डीएपी खाद की कमी के विरोध में किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले किसानों ने भूना रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता लवी बाठ ने की। संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने कहा कि सरकार का 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन

धान की सरकारी एमएसपी 2461 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसानों को 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान खरीद में राइस मिल मालिकों और बिचौलियों को फायदा मिल रहा है। बाहरी राज्यों से धान लाकर मंडियों में कथित धांधली की जा रही है। किसानों ने प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में धान खरीद की निष्पक्ष जांच करवाने और फसलों की घोषित एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मंडियों में किसानों के कथित शोषण और डीएपी खाद की कमी पर भी रोष जताया। प्रदर्शन में रवींद्र सिंह हिजरावा खुर्द, महेंद्र सिंह मोचीवाली, सुरेश गढ़वाल, छबील दास ढाणी छतरिया, अमन बाठ, धनपत सरपंच, प्रेम खोखर, गग्गी चहल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed