फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger among villagers over taking power line from village Damkora to city colonies

Fatehabad News: गांव दमकोरा से शहर की कॉलोनियों में बिजली लाइन ले जाने पर ग्रामीणों में रोष

Fri, 08 Nov 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers over taking power line from village Damkora to city colonies
टोहाना। गांव दमकोरा के बिजली घर से शहर में बिजली लाइन ले जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस फैसले का विरोध जताया। इस दौरान सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, एसडीओ धर्मवीर सिंह, जेई नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10 बजे बैठक करके आगामी फैसला लेने की बात कही। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मदनलाल, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि गांव में बिजली निगम की ओर से छोटा बिजली घर बनाया गया है, जिसमें से लाइन टोहाना के रतिया रोड पर बनी दो कॉलोनियों में लेकर जा रहे हैं। इससे गांव में बिजली की समस्या हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां से आसपास के पांच गांवों में बिजली सप्लाई जाती है, जिस पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं लाइन को टोहाना ले जाते समय अनेक किसानों के खेत के ऊपर से लाइन जाएगी, जिससे खेत में लगी फसल के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। बिजली निगम को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से दो नई काॅलोनियों में लाइट पहुंचाने के लिए लाइन लेकर जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है। शहर में सभी फीडर पर ओवरलोड हैं, इसलिए गांव से बिजली लेकर जा रहे हैं। ग्रामीणों को बिजली कट की दिक्कत है, तो यहां 10 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर रखवा दिखा जाएगा।
- धर्मवीर सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed