{"_id":"6aca74492b3467540e0b2ad8","slug":"anand-royals-win-the-first-match-of-ratia-premier-league-2-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162737-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया प्रीमियर लीग-2 के पहले मैच में आनंद रॉयल्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया प्रीमियर लीग-2 के पहले मैच में आनंद रॉयल्स की जीत
विज्ञापन
रतिया में रतिया प्रीमियर लीग-2 के शुभारंभ पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनसे मुलाकात करते मुख
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शनिवार को रतिया प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में आनंद रॉयल्स ने चौहान सुपर स्ट्राइकर्स को हराकर जीत दर्ज की।
आनंद रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। जवाब में चौहान सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 131 रन पर ऑल आउट हो गई। आनंद रॉयल्स के मन्नी ने 35 गेंदों पर 109 रन की विस्फोटक पारी खेली और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के आयोजक सम्राट सागू, प्रवीण मराठा, सतीश पटवारी और डॉ. पीयूष ने बताया कि टूर्नामेंट में 10 टीमों के करीब 130 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में नशा मुक्ति सेना एवं महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर रमन बलाना, कमल अरोड़ा, रिक्की मोंगा, केतन मेहता, साजन मेहता सहित अन्य क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।