फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amidst marital discord, a couple found a match within seven days and married off their daughter

Fatehabad News: दंपती में अनबन, 7 दिन में रिश्ता तलाश 2 घंटे में कर दिया बेटी का बाल विवाह

Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Amidst marital discord, a couple found a match within seven days and married off their daughter
फतेहाबाद में जांच करती हुई अ​धिकारियों की टीम स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। माता-पिता के बीच अनबन के चलते एक नाबालिग का विवाह कर देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल गांव में पहुंची और बालिका वधू को ससुराल से वापस बुलाया लिया है। दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर 15 जून को तलब किया है।
विज्ञापन

गांव मोचीवाली निवासी शख्स का पिछले एक साल के पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। पत्नी अलग रह रही है। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते पिता ने अपनी 17 साल 3 दिन की बेटी का महज सात दिन में रिश्ता ढंढ़कर 7 जून को भूना क्षेत्र के गांव हसंगा में विवाह तय कर दिया लेकिन शादी की रस्में भूथनकलां में निभाईं गईं। 12वीं पास छात्रा चार बहनों में दूसरे नंबर पर है। बारात रविवार तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर भूथनकलां पहुंच गई। यहीं पर महज दो घंटे के भीतर बाल विवाह संपन्न करवाकर सुबह 5 बजे बरात को रवाना कर दिया। घर पर शादी जैसा कोई माहौल नहीं था और पड़ोसी भी इससे बेखबर थे।पड़ोसी भी हैरान किसी को भनक तक नहीं लगी
विज्ञापन

परिवार की ओर से बाल विवाह गोपनीय रखा गया। दोनों परिवारों के केवल कुछ लोग ही मौजूद रहे। कहीं से इसकी जानकारी बाल निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को मिल गई। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विवाह वाले घर पर किसी तरह की सजावट नहीं थी। परिवार ने भी शादी से मना कर दिया लेकिन रेखा अग्रवाल ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग को गांव हंसगा से वापस बुला लिया और दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया। रेखा अग्रवाल ने कहा कि बेटियां मां-बाप पर बोझ नहीं है इसलिए उनके जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। बाल विवाह कानूनन अपराध है और दोषी लोगों को जेल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed