फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Along with dengue, now chikungunya alert issued, 14 samples taken

डेंगू के साथ अब चिकनगुनिया का भी अलर्ट जारी, 14 सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Along with dengue, now chikungunya alert issued, 14 samples taken
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चिकनगुनिया को लेकर सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को 14 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। विभाग अब रोजाना चिकनगुनिया के सैंपल लेगा। इसमें डेंगू पीड़ित मरीजों के भी रैंडम सैंपल लेकर जांच किए जाएंगे।
विज्ञापन

चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण एक जैसे होते हैं जबकि वायरस अलग-अलग है। वर्ष 2020 में जिले में चिकनगुनिया के पांच और वर्ष 2016 में दो केस मिले थे। वर्ष 2021 में कोई नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के पास चिकनगुनिया को लेकर जांच किट उपलब्ध होने के चलते विभाग अब रैंडम जांच करवा रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो नए केस मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 110 पहुंच गई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 934 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में डेंगू को लेकर 14 सैंपल जांच के लिए गए। इसमें दो डेंगू पीड़ित मिले हैं। गांव हिजरावां कलां निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव अकांवाली निवासी 55 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में रखे फूलदान में पनप रहा लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू को लेकर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 1922 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान आठ जगहों पर लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश न होने के कारण सड़क पर पानी नहीं है और लारवा घरों में ही मिल रहा है। घरों में सजावट के लिए रखे गए फूलदान में ही लारवा मिल रहा है। इसमें से पानी नहीं बदला जा रहा है।

कोट
डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण एक जैसे होते हैं लेकिन वायरस अलग-अलग है। स्वास्थ्य विभाग चिकनगुनिया को लेकर भी अलर्ट है। जिले में रैंडम सैंपल लेने शुरू किए गए हैं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed