फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Alleged discrimination in the tender of development works, the councilors locked the municipality gate

Fatehabad News: विकास कार्यों के टेंडर में भेदभाव के आरोप लगा पार्षदों ने नगर पालिका गेट पर जड़ा ताला

Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Alleged discrimination in the tender of development works, the councilors locked the municipality gate
नगर पालिका कार्यालय को तालाबंदी कर विरोध करते पार्षद
रतिया। शहर के वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर लगाए गए करीब चार करोड़ के टेंडरों में भेदभाव के आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह शहर के कुछ पार्षदों ने नगरपालिका के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि बाद में नगरपालिका सचिव दीपक कुमार के आश्वासन पर पार्षदों ने गेट को खोल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका सचिव के कार्यालय में हुई बैठक के बाद पार्षद थोड़ा शांत हुए। मगर उन्होंने चेतावनी दी कि उनके वार्ड में भी अन्य वार्डों की तरह विकास कार्य के टेंडर नहीं लगाए तो वह कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर नगरपालिका कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे। पार्षदों के विरोध प्रदर्शन को रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने भी समर्थन देते हुए नगरपालिका अधिकारियों और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 2 और 6 में एक भी टेंडर नहीं लगाया
पार्षद गुरप्रीत गोपी, गुरविंद्र सिंह व हैप्पी सैनी ने नगरपालिका अधिकारियों पर आरोप लगाया कि गत दिनों नगरपालिका द्वारा शहर के 17 वार्डों के विकास कार्यों के लिए करीब चार करोड़ के टेंडर लगाए गए थे। अधिकारियों ने उन टेंडरों में शहर के वार्डों और पार्षदों के साथ भेदभाव करते हुए टेंडरों में वार्ड नंबर 2 और 6 में एक रुपये का भी टेंडर नहीं लगाया बल्कि कई वार्डों में 40 लाख से लेकर 90 लाख तक के टेंडर लगाए गए। वहीं वार्ड नंबर 8, 14, 15 में मात्र तीन से पांच लाख के टेंडर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडरों के भेदभाव के चलते पार्षदों में भारी रोष है। इसलिए उन्होंने बजट बैठक में शामिल होने के बजाय नगरपालिका के गेट पर तालाबंदी कर विरोध जताया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि लगाए गए सभी टेंडरों को रद्द करके दोबारा से सभी वार्डों में 1-1 करोड़ के समान रूप से विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाए। पार्षदों द्वारा नगरपालिका कार्यालय को ताला लगाए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने पार्षदों का समर्थन किया और कहा कि नगरपालिका वार्डों के साथ पक्षपात कर रही है। शहर में अधिकांश गलियां ऐसी हैं, जो पहले बनी हुई हैं। उन्हीं गलियों को कागजों में नई बनी दिखाकर घोटाला किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पार्षदों को उनके वार्ड के विकास कार्य को लेकर समस्या थी। इसको लेकर उन्होंने पार्षदों को समझाया है कि उनके विकास कार्यों की लिस्ट बनाकर कमेटी को भेजकर पास करवाएंगे। उसके बाद विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
दीपक कुमार, सचिव, नगरपालिका रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed