{"_id":"676c7b56f804ca5af9010bc2","slug":"allegations-of-using-substandard-construction-material-in-the-drain-being-constructed-along-the-nh-in-saman-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126915-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समैन में एनएच के किनारे बन रहे नाले में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समैन में एनएच के किनारे बन रहे नाले में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
गांव समैन में निर्माणाधीन नाला।
समैन। खंड के गांव समैन में नेशनल हाईवे 148-बी की नई सड़क के साथ दोनों किनारों पर पानी निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण जसमेर सिंह, पाला राम, किताबा राम, जिले सिंह व कृष्ण कुमार ने बताया कि ठेकेदार इस नाले के निर्माण कार्य में बहुत ही हल्का सरिया प्रयोग कर रहा है, जिससे यह नाला कभी भी टूट सकता है।
निर्माण कार्य में सीमेंट सहित अन्य सामग्री भी बहुत ही हल्की लगाई जा रही है। नाले को एक लेवल में न बनाकर टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा है। ग्रामीण जसमेर ने बताया कि जिस जगह पर नाला बनाया जा रहा है, ठेकेदार ने उस जगह का लेवल बिल्कुल भी ठीक नहीं करवाया। इस कारण इस नाले में से बारिश के पानी की निकासी नहीं होगी व पानी एक जगह रूकेगा। उन्होंने इस बारे में नाले के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से बात की थी, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि इस नाले के निर्माण कार्य की जांच करें व अच्छी क्वालिटी की निर्माण सामग्री लगवाएं, ताकि बारिश के दिनों में नाले में से पानी की निकासी हो सके।
-- -- -- -
गांव समैन में नेशनल हाईवे की सड़क के किनारे बन रहे नाले के निर्माण कार्य में यदि हल्की निर्माण सामग्री लगाई जा रही है तो ग्रामीणों की तरफ से शिकायत आने पर इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
- प्रतीक हुड्डा, एसडीएम टोहाना।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला