{"_id":"6ad3b270722db333ec07603c","slug":"allegations-of-irregularities-in-paddy-procurement-farmers-stage-a-protest-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-163149-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान की खरीद में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान की खरीद में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन
Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधि व अन्य। संवाद
टोहाना। धान की खरीद में एमएसपी नहीं मिलने और कम दामों पर फसल बिकने के आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष लाभ सिंह, पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूर्णमाजरा और किसान नेता रमेश डांगरा ने बताया कि 10 अक्तूबर को हुई बैठक में मार्केट कमेटी पर ताला लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत 14 अक्तूबर को मार्केट कमेटी के गेट पर सांकेतिक ताला लगाया गया था।
किसान नेताओं का आरोप है कि 28 सितंबर से धान की खरीद शुरू होने के बावजूद किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। उनके अनुसार सरकारी रिकॉर्ड में एमएसपी पर खरीद दिखाई जा रही है जबकि किसानों की धान की ढेरियां 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रही हैं।
विज्ञापन
इससे किसानों को प्रति एकड़ करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सेलर संचालकों और सरकार की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। नेताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और स्थानीय विधायक परमवीर सिंह ने अब तक मंडी का दौरा नहीं किया।
टोहाना अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि टोहाना में भाजपा कार्यालय नहीं होने के कारण हिसार रोड नहर के पुल पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन में लाभ सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, अस्मत खान, सेवा सिंह, रमेश कुमार और बलजीत सिंह संधू सहित अन्य किसान शामिल हुए।