फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of harassment in the name of removing encroachment, shopkeepers protest, market incroachement, fatehabad

अतिक्रमण हटाने के नाम पर तंग करने का आरोप, दुकानदारों ने दिया धरना

Fri, 20 Dec 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment in the name of removing encroachment, shopkeepers protest, market incroachement, fatehabad
नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना देते दुकानदार - फोटो : Fatehabad
जाखल। जाखल मंडी नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर दुकानदारों को तंग व नाजायज तौर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर बाद दुकानदारों ने नपा कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान दुकानदारों ने नगरपालिका कमेटी, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सरकार व पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटा तक नगरपालिका कार्यालय के बाहर हंगामा करते हुए दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। आखिरकार दुकानदारों को समझाने के लिए नायब तहसीलदार की ओर से पटवारी राज्यपाल व नगरपालिका उप प्रधान अमित कुमार उनके बीच पहुंचे व दुकानदारों को शांत करवाते हुए आगे से इस तरह की कोई भी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दुकानदारों ने अपना धरना उठाया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित दुकानदार अशोक कुमार मित्तल, रविंद्र कुमार, अमित जैन, दीपक जैन, टोनी बंसल, मामू राम, मुनीश कुमार, सुभाष चंद्र, सागर सिंह, कुक्कू राम, जोगी राम, मनीष कुमार सहित दर्जनों दुकानदार एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते हुए रोष प्रकट किया। दुकानदारों ने बताया कि नगरपालिका कमेटी के कर्मचारी हर रोज दुकानों के आगे रखे सामान को हटाने के नाम पर उन्हें तंग व परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाखल एक छोटी सी मंडी है। यहां पर काम धंधा पहले ही नहीं है। अगर कोई दुकानदार थोड़ा सा सामान बाहर रख कर अपना काम करना चाहता है तो नगरपालिका कर्मचारी तुरंत आकर उसको उठा ले जाते हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब से नगरपालिका का दर्जा मिला है तब से यहां पर हिटलर शाही हो रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से नाजायज तौर पर टैक्स वसूलना, भ्रष्टाचार व दुकानों के आगे नगरपालिका संपत्ति लिखवाया जाना सरासर नाजायज है। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार की ओर से पटवारी राजपाल, उप प्रधान अमित कुमार धरनास्थल पर पहुंचे व दुकानदारों को आश्वस्त किया कि आगे से इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मामले में पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिसके बाद दुकानदारों ने धरना उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed