फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation of discrimination in development; complaint submitted to the Deputy Commissioner

Fatehabad News: विकास में भेदभाव का आरोप, उपायुक्त को दी शिकायत

Mon, 17 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination in development; complaint submitted to the Deputy Commissioner
फतेहाबाद। सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र भादू उपायुक्त को दी ​शिकायत ​​दिखाते हुए। संवाद
फतेहाबाद। पंचायत समिति की विकास ग्रांट को लेकर सदस्यों में असंतोष सामने आया है। 12 गांवों को कोई राशि नहीं मिलने से सवाल उठ रहे हैं। वार्ड 16 के सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र भादू ने सोमवार को उपायुक्त के नाम शिकायत दी। उन्होंने स्वीकृत कार्यों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सभी गांवों को समान रूप से ग्रांट देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वीरेंद्र भादू ने आरोप लगाया कि ग्रांट वितरण में राजनीतिक और व्यक्तिगत पसंद को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग भी की। पंचायत समिति फतेहाबाद के 30 गांवों में से 18 गांवों के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों पर 2 करोड़ 29 लाख 61 हजार रुपये खर्च होंगे पर 12 गांवों को एक भी रुपया नहीं मिला।
विज्ञापन

स्वीकृत राशि के आंकड़ों के अनुसार चेयरपर्सन पूजा रानी के गांव बरसीन में 39.47 लाख रुपये के कार्य मंजूर हुए हैं। उपप्रधान के गांव खैराती खेड़ा में 15 लाख रुपये के काम स्वीकृत हैं। पूर्व विधायक दुड़ाराम के गांव एमपी रोही में 33.36 लाख रुपये के कार्य मंजूर हुए हैं। इन तीन गांवों में कुल 87.83 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा फतेहाबाद मंडल अध्यक्ष और खजूरी जाटी के सरपंच सीताराम पूनिया के गांव में 9.18 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि विकास राशि के वितरण में सभी गांवों को बराबर अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
----
इन गांवों को मिली ग्रांट
समिति की स्वीकृत सूची में करनौली में 5.35 लाख, दरियापुर में 13.27 लाख, अहलीसदर में 8.50 लाख, अकांवाली में 4.25 लाख, ढाणी छतरियां में 20.79 लाख, ढाणी ढोबा में 8 लाख, अयाल्की में 6 लाख और काताखेड़ी में 18 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल हैं। भिरड़ाना के दोनों हिस्सों में 3.97-3.97 लाख, धांगड़-1 में 11.50 लाख, काजलहेड़ी में 16.50 लाख, धारनियां में 7.50 लाख और बीघड़-1 में 5 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
-----------
इन गांवों को नहीं मिली राशि
बोसवाल, भूथनखुर्द, धांगड़-2, खाराखेड़ी, चिंदड़, बड़ोपल-1, बड़ोपल-2, मताना, बीघड़-2, बनावाली, भोड़ियाखेड़ा-1 और भोड़ियाखेड़ा-2 को स्वीकृत सूची में कोई ग्रांट नहीं मिली है। समिति सदस्यों का आरोप है कि विकास योजनाओं का लाभ सभी गांवों में जरूरत के आधार पर समान रूप से मिलना चाहिए था।

----
चेयरपर्सन के खिलाफ चल रही जांच पर तेजी
सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र भादू ने चेयरपर्सन के खिलाफ चल रही जांच में तेजी लाने की बात शिकायत में रखी है। भादू ने बताया कि तत्कालीन बीडीपीओ भजनलाल के पास उन्होंने भ्रष्टाचार संबंधी एक शिकायत दी थी। जिसकी जांच चल रही थी। इस दौरान चेयरपर्सन ने बीडीपीओ के खिलाफ धरना दे दिया और अधिकारी का तबादला करवा दिया। जिसके बाद से जांच आगे नहीं बढ़ी है। उस जांच में कार्रवाई करने की मांग सदस्य प्रतिनिधि ने की है।

फतेहाबाद। सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र भादू उपायुक्त को दी शिकायत दिखाते हुए। संवाद

फतेहाबाद। सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र भादू उपायुक्त को दी शिकायत दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed